कांग्रेस के इस नेता ने उड़ाया खुद से शादी करने जा रही महिला का मजाक, कही ऐसी बात कि सुननी पड़ रही खरी-खोटी

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने खुद से शादी (sologamy)  करने जा रहीं गुजरात की क्षमा बिंदु की आलोचना की है। उन्होंने इसे पागलपन कहा है। इसके चलते ट्विटर यूजर देवड़ा को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 3, 2022 1:15 PM IST / Updated: Jun 03 2022, 06:55 PM IST

नई दिल्ली। गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से शादी (sologamy)  की योजना की घोषणा की है। यह मामला पूरे देश में चर्चा में है। कुछ लोग इसे एक महिला द्वारा अपने लिए फैसला लेने की स्वतंत्रता के रूप में देख रहे हैं। वहीं, कई इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो समझ नहीं पा रहे हैं कि कोई लड़की खुद से शादी कैसे कर सकती है। 

खुद से शादी करने वाली महिला के आलोचकों में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं। मिलिंद ने ट्वीट कर खुद से शादी करने वाली महिला की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे पालगपन तक कह दिया। इसके बाद ट्विटर पर लोग मिलिंद को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Latest Videos

मिलिंद देवड़ा खुद के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली महिला क्षमा बिंदु के बारे में एक खबर ट्वीट करते हुए इसे "जागृति" का एक और उदाहरण बताया। उन्होंने एकल विवाह की निंदा की और प्रार्थना किया कि भारतीय समाज को इस तरह के "पागलपन" से दूर रहना चाहिए।

कुछ ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट के लिए देवड़ा की आलोचना की। मारियो दा पेन्हा नाम के व्यक्ति ने कहा कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां मंगल के प्रभाव में पैदा हुई महिलाओं की शादी केले के पौधे, पीपल के पेड़, कुत्ते और मिट्टी के बर्तन से कराई जाती है ताकि उसका नकारात्मक प्रभाव उनके भावी पति पर नहीं पड़े। यदि 'जागना' पागलपन है तो आप इन प्रथागत प्रथाओं को क्या कहते हैं?

यह भी पढ़ें- 14 साल की इस लड़की के कारनामे से पाकिस्तानियों को लगी है मिर्ची, कोर्ट ने कहा- देखो विदेश ना भाग जाए

11 जून को खुद से शादी करेंगी क्षमा बिंदु 
क्षमा बिंदु वडोदरा की रहने वाली हैं। वह 11 जून को खुद से शादी करेंगी। इसे भारत में एकल विवाह का पहला मामला कहा जा रहा है। वह एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उसके माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदू विवाह समारोह से जुड़ी सभी रस्मों का पालन करेंगी। हल्दी और मेहंदी से लेकर सात फेरे तक सभी रस्म निभाए जाएंगे। विवाह समारोह में सिर्फ दूल्हा नहीं होगा।
 

यह भी पढ़ें-  सुहागरात पर बत्ती जाने से परेशान दूल्हा छत पर गया, यहीं उससे हो गई भारी गलती, जानें कमरे में क्या हुआ

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts