'क्या राहुल गांधी ने नहीं गाया राष्ट्रगान?': देर से पहुंचे सदन, वीडियो वायरल (WATCH)

Published : Jun 24, 2024, 03:27 PM ISTUpdated : Jun 24, 2024, 03:28 PM IST
Rahul Gandhi

सार

18वीं लोकसभा के सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रगान के समय मौजूद नहीं रहने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राहुल राष्ट्रगान खत्म होने के बाद आते दिख रहे हैं। 

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के सत्र का सोमवार पहला दिन था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्र में शामिल हुए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सत्र की शुरुआत में होने वाले राष्ट्रगान का है। राष्ट्रगान के समय राहुल सदन में नहीं दिख रहे हैं। राष्ट्रगान के बाद वह सदन में आते हैं।

इस वीडियो को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी देर से आए। वह राष्ट्रगान में शामिल नहीं हुए। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी कैबिनेट के मंत्री और भाजपा सांसद राष्ट्रगान के दौरान खड़े थे।

 

 

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। आरोप लगा रहे हैं कि राहुल ने राष्ट्रगान का अनादर किया है। कुछ लोगों ने राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर बहुत से लोगों ने राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद सदन में प्रवेश करने के लिए राहुल गांधी का बचाव किया है।

आंध्र प्रदेश भाजपा के नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा है कि शहजादा राहुल गांधी सोचते हैं कि वह हमारे देश के राष्ट्रगान से भी बड़े हैं। वह राष्ट्रगान समाप्त होते ही संसद में प्रवेश कर गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

वायरल वीडियो के साथ एक यूजर एक्स ने लिखा, "राहुल गांधी राष्ट्रगान के समय क्यों सदन में मौजूद नहीं थे? वह संसद में तभी आए जब राष्ट्रगान समाप्त हो गया। क्या चीन को खुश करने के लिए उन्होंने इसका बहिष्कार किया?"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "हर संसद सत्र राष्ट्रगान के साथ शुरू होता है। प्रधानमंत्री, उनकी कैबिनेट और भाजपा के सभी मंत्री मौजूद थे। खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे। वहीं, राहुल गांधी राष्ट्रगान समाप्त होने के तुरंत बाद सदन में आते हैं। क्या उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया? उन्होंने राष्ट्रगान से परहेज क्यों किया? क्या यह भारत के प्रति उनका सम्मान है? आप इन जैसे लोगों पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? क्या वे कभी भारत के प्रति वफादार होंगे?"

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "हर संसद सत्र राष्ट्रगान के साथ शुरू होता है। जबकि भारत के प्रधानमंत्री, उनकी कैबिनेट और भाजपा के सभी मंत्री मौजूद थे, खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे, 56 वर्षीय युवा नेता राहुल गांधी राष्ट्रगान समाप्त होने के तुरंत बाद सदन में प्रवेश कर गए। क्या यह जानबूझकर किया गया था? उन्होंने राष्ट्रगान से परहेज क्यों किया, क्या यह भारत के प्रति उनका सम्मान है, आप इन जैसे लोगों पर कोई भरोसा कैसे दिखा सकते हैं, क्या वे कभी भारत के प्रति वफादार होंगे?"

एक यूजर ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए लिखा कि RSS-BJP के लोग सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैला रहे हैं। राष्ट्रगान के दौरान राहुल गांधी सदन के कोने में खड़े अन्य विपक्षी नेताओं के साथ खड़े थे।

 

 

संसद सत्र के पहले दिन संसद परिसर में विपक्ष के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया है। विपक्षी सांसद संविधान की प्रति लेकर संसद में आए थे। उन्होंने 'लोकतंत्र बचाओ' के नारे लगाए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान