Welcome Corona: राहुल गांधी कर रहे थे सभा; तभी किसी ने किया Tweet-'प्लीज मदद करे, मां को ऑक्सीजन की जरूरत है'

Published : Sep 10, 2021, 01:08 PM ISTUpdated : Sep 10, 2021, 03:17 PM IST
Welcome Corona: राहुल गांधी कर रहे थे सभा; तभी किसी ने किया Tweet-'प्लीज मदद करे, मां को ऑक्सीजन की जरूरत है'

सार

राहुल गांधी के जम्मू दौरे के दौरान Corona गाइडलाइन कर धज्जियां उड़ा दी गईं। वो भी तब; जब गणेश उत्सव को देखते हुए और सख्ती बरती जा रही है। इस बीच राहुल गांधी को एक शख्स ने अपनी मां को बचाने tweet किया है।  

जम्मू. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मां वैष्णोदेवी के दर्शन के बाद अपनी पहला tweet बेरोजगारी के मुद्दे पर किया। उन्होंने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय(national statistics office) के आंकड़ों पर बेस्ड एक अखबार की खबर की कटिंग शेयर करते हुए लिखा-देश का ‘विकास’ करके एक ‘आत्मनिर्भर’ अंधेर नगरी बना दी। 

सभा में बोले राहुल गांधी
मुझे यहां आकर खुशी भी हो रही है और दु:ख भी हो रहा है। दु:ख इसलिए क्योंकि आपके बीच जो भाईचारे की भावना है उसे बीजेपी और RSS के लोग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आप लोग कमज़ोर हो रहे हैं। इससे आपकी अर्थव्यवस्था और व्यापार को चोट पहुंची है। 

दूसरी तरफ, जब कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा लागू किया, जब कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान को 9% GDP ग्रोथ दी, तो मां लक्ष्मी, मां दुर्गा और मां सरस्वती की शक्ति घटी है या बढ़ी है? जवाब है-बढ़ी है।

जब हिन्दुस्तान के हर संस्थान में, कॉलेज और स्कूल में RSS का व्यक्ति बैठाया जाता है, तो सरस्वती मां की शक्ति घटती है या बढ़ती है? जवाब है-घटती है।

हिन्दुस्तान में नोटबंदी और GST से मां लक्ष्मी जी शक्ति घटी है या बढ़ी है? किसानों के बनाए गए तीन काले कानूनों से दुर्गा मां की शक्ति घटी है या बढ़ी है? 

सरस्वती जी वो शक्ति हैं, जिन्हें हम विद्या, ज्ञान की देवी/शक्ति कहते हैं।  ये त्रिशक्तियां हैं। ये त्रिशक्तियां जब घर में होती हैं या देश में होती हैं, तो देश की तरक्की होती है।

लक्ष्मी मां यानी वो शक्ति जो 'लक्ष्य' को पूरा करती हैं; अगर आपका लक्ष्य' पैसा है, तो जो आपने कहा वो भी सही है। आपका लक्ष्य कुछ और है तो उस लक्ष्य को पूरा करने की जो शक्ति हमें मिलती है, वो हैं 'लक्ष्मी मां' 

कल जब मैं वैष्णो माता जी के मंदिर में गया, तब वहां त्रिशक्तियां थीं- दुर्गा जी, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी।

'दुर्गा जी' जिन्हें हम दुर्गा मां कहते हैं; दुर्गा शब्द 'दुर्ग' से आता है; 'दुर्गा मां' यानी वो शक्ति जो रक्षा करती है।
 

pic.twitter.com/jTYj6DNJEN

पगड़ी पहनाकर स्वागत, कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन
 राहुल गांधी ने जम्मू के त्रिकुटा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उनका स्वागत पकड़ी पहनाकर किया गया। इससे पहले वे देर रात वैष्णोदेवी के दर्शन करके लौट आए। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। त्रिकुटा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा दी गईं। यहां न मास्क का ध्यान रखा गया और न सोशल डिस्टेसिंग का। यह राहुल गांधी जरूर मास्क पहने दिखाई दिए।

 pic.twitter.com/QlTcVnn33x

मां की मदद के लिए लगातार tweet कर रहा कोई
राहुल गांधी के त्रिकुटा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के फोटो कांग्रेस ने जब twitter पेज से शेयर तो, एक यूजर ने अपनी मां के लिए मदद मांगी। इसमें अपनी मां का फोटो शेयर करते हुए लिखा गया-प्लीज मदद करे। मां को ऑक्सीजन कि जरूरत है। बहुत हॉस्पिटल में दिखा लिया। डॉक्टर ने कहा है कि घर पर ही ऑक्सीजन लगाओ। रोज एक सिलेंडर खत्म हो जाता है। अब रोज -रोज सिलेंडर भरवाना पड़ता है। बहुत महंगा पड़ता है। एक oxygen concentrator मिल जाए, तो आपकी बहुत कृपा होंगी। Sourav Khan नाम का यह यूजर पहले भी यही पोस्ट कर चुका है। उसने अपनी पोस्ट राहुल गांधी से लेकर सोनू सूद, सचिन पायलट, राजस्थान AAP और राजस्थान के मुख्यमंत्री तक को टैग की है। इस यूजर राजस्थान के भरतपुर का बताया जाता है। हालांकि इसकी और डिटेल उस पर नहीं है।

 pic.twitter.com/9ZSb7HVImG

प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की
उधर,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विस्तृत रणनीतिक चर्चा की। बैठक में कांग्रेस की 12,000 किलोमीटर लंबी 'हम वचन निभाएंगे' प्रतिज्ञा यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

pic.twitter.com/80GcZEAqu0

यह भी पढ़ें
राहुल गांधी की माता वैष्णो देवी यात्रा: BJP की तंज पर कांग्रेस बोली-मोदीजी साथ जाएं, राहुल हाथ पकड़ ले जाएंगे
चलो बुलावा आया है: राहुल गांधी की Jammu विजिट पर Twitter यूजर्स ने कहा- 'कुछ उल्टा-सीधा मत बोल देना'
Taliban सरकार को लेकर अब्दुल्ला दीवाना: खुशी जाहिर की-'वे इस्लामिक सिद्धांतों पर Good गवर्नेंस देंगे'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते