कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर के दो दिनी दौरे पर पिछले महीना भी गए थे। 9-10 अगस्त को यहां गए राहुल गांधी ने माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह जाकर प्रार्थनाएं की थी। 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जम्मू (Jammu) की यात्रा पर हैं। वह पैदल चलकर माता वैष्णों देवी (Mata Vaishno Devi Mandir) की दर्शन करेंगे। हालांकि, राहुल की निजी धार्मिक यात्रा पर सियासत भी गरमा चुकी है। बीजेपी ने राहुल की इस यात्रा पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी की माता वैष्णों देवी का दर्शन करना केवल टोकन हिंदुत्व है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कांग्रेस ने किया पलटवार

राहुल गांधी पर बीजेपी (BJP) के हमला बोलने के बाद कांग्रेस (Congress) भी मुखर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किलोमीटर पैदल चलकर वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो बीजेपी को ऐतराज क्यों? मोदी जी भी राहुल जी के साथ जाएं, वे (पीएम) बुजुर्ग हैं, उनका भी हाथ पकड़कर ले जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कंधे पर बैठाकर ले जाएंगे।

वैष्णों माता का दर्शन कर आरती में भी शामिल होंगे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी माता वैष्णो देवी का गुरुवार को दर्शन करेंगे। वह शाम को माता के दरबार की विशेष आरती में भी सम्मिलित होंगे। 

Scroll to load tweet…

पिछले महीने थे दो दिवसीय कश्मीर यात्रा पर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर के दो दिनी दौरे पर पिछले महीना भी गए थे। 9-10 अगस्त को यहां गए राहुल गांधी ने माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह जाकर प्रार्थनाएं की थी। यहां श्रीनगर में पार्टी ऑफिस के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने जम्मू और लद्दाख की यात्रा का भी ऐलान किया था। 

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-रूस के बीच ब्रिज बन रहा भारत, तीनों देशों के सुरक्षा प्रमुखों की गोपनीय मुलाकात, तालिबान के समर्थक चीन-पाकिस्तान में खलबली