राहुल गांधी आज से अपने 2 दिनी दौरे पर JAMMU में रहेंगे। वे वैष्णोदेवी मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचेंगे। उनके इस दौरे पर सोशल मीडिया पर अजब-गजब कमेंट्स आ रहे हैं।

जम्मू. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से 2 दिनी दौरे पर जम्मू(JAMMU) में रहेंगे। इस बार राहुल गांधी वैष्णो देवी के दर्शन करने भी जाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी अगस्त में जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। तब वे खीर भवानी मंदिर के बाद हजरत बल मस्जिद पहुंचे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है राहुल गांधी का कार्यक्रम
दोपहर 2:30 माता वैष्णो देवी की चढ़ाई शुरू करेंगे। शाम को 7:30 की आरती में शामिल होंगे। रात को वहीं रुकेंगे। शुक्रवार सुबह 7 बजे नीचे उतरेंगे। 11 बजे जम्मू में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे पार्टी नेताओं के साथ लंच करेंगे। दोपहर 3:20 पर दिल्ली के लिए वापस होंगे।

सोशल मीडिया पर अजब-गजब कमेंट्स
राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर सोशल मीडिया (twitter) पर अजब-गजब कमेंट्स सामने आए हैं। पढ़िए कुछ कमेंट्स...

#एक लिखा लिखा-अपने चहेते हुर्रियत के नेता के परिवार से मिलने जा रहे हैं पप्पू भैया..?? गिलानी की मौत के बाद तो 10 जनपथ में आंसुओं का सैलाब आ गया होगा..???

#दूसरे यूजर ने लिखा-बाटला हाउस इनकांउटर के बाद आंतकवादी के लिए रात भर रोई थीं विदेशी मैडम। इस पर एक लेडी यूजर ने पलटवार किया-ओर आप तो वहीं बैठे थे न, जो आपको सब जानकारी है।

#पहले मुझे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाओ, तभी मैं कांग्रेस को वोट दूंगा।

#वहां जाकर कुछ उल्टा-सीधा मत बोल देना। हमे कांग्रेस पार्टी को ऊपर करना है, गलत बयान देकर लुटिया नहीं डुबोनी।

#कोई बताएगा कि 52 वर्षों में राहुल गांधी की ये कौन सी यात्रा है अर्थात इससे पहले कितनी और बार वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं? कृपया इसे चुनावी यात्रा न समझे, यदि समझ ही रहे हैं, तो भी ठीक ही है; पर बताए जरूर देश की जनता जानना चाहती है, क्या पूरी यात्रा 19 किमी की पैदल ही करेंगे?

#बहुत दिनों तक खोजने के बाद आखिरकार जनेऊ मिल ही गया भैया का।

#उप्र का चुनाव नजदीक आ गया है, इसलिए @RahulGandhi का चुनावी हिंदुत्व उनके अंदर हिचकोले मार रहा है। धीरे-धीरे पूरा गांधी परिवार मंदिरों में घंटा बजाता हुआ नजर आएगा।

#बस अब जम्मू ही बाकी है, अब वहां भी साफ हो जाएंगे।

#उप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक है, अभी क्या पूरा परिवार मंदिर में घंटियां बजाता नज़र आएगा। ये 21वीं सदी का भारत है, लोग बहुत जागरूक हैं। ऐसे लोग; जिनकी आस्था चुनावों के दौरान ही जागती है, खूब पहचानती है, माता रानी ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे।

यह भी पढ़ें
मंदिर से 'टीका' लगाकर मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शेयर किए फोटोज, तो twitter पर मिले ये कमेंट्स
राहुल गांधी ने मांगी Article 370 की बहाली, तो हुए ट्रोल-'दूध मांगोगे खीर देंगे; कश्मीर मांगोगे चीर देंगे'
किसान महापंचायत के नाम पर फोटो शेयर कर फंस गए राहुल गांधी, BJP बोली-भ्रम की राजनीति में होता है इनका हाथ