महाराष्ट्र: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना, बोली- विचारधारा से प्रभावित होकर आई

Published : Mar 30, 2024, 03:09 PM ISTUpdated : Mar 30, 2024, 03:19 PM IST
Archana Patil

सार

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। 

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। शिवराज पाटिल लोकसभा के अध्यक्ष थे। अर्चना पाटिल उदगीर स्थित लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं। उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना ने कहा, "राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए मैं भाजपा में शामिल हुई हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हुई हूं। इससे महिलाओं को बराबर अवसर मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "लातूर में मैंने जमीन स्तर पर काम किया है। अब मैं भाजपा के लिए भी जमीन स्तर पर काम करूंगी। मैं आधिकारिक रूप से कभी कांग्रेस में नहीं थी। मैं भाजपा की विचारधारा से बहुत प्रभावित हुई हूं इसलिए पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया है।"

शुक्रवार को अर्चना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की थी। दक्षिण मुंबई स्थित फड़णवीस के आधिकारिक आवास 'सागर' में हुई मुलाकात के बाद अर्चना ने भाजपा ज्वाइन किया है।

फड़णवीस बोले- भाजपा को मिलेगी मजबूती

फड़णवीस ने कहा, "कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के परिवार की सदस्य का पार्टी में स्वागत कर हमें खुशी हो रही है। शिवराज पाटिल सीनियर नेता हैं। वह लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री रहे हैं। उनके परिवार की अर्चना भाजपा में शामिल हुईं हैं। यह बड़ी बात है। इससे भाजपा को मजबूती मिलेगी।"

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी ने बनाया है FIR का दोहरा शतक, पहचानते हैं हर थाने के पुलिसवाले

ऐसा रहा है शिवराज पाटिल का राजनीतिक करियर

शिवराज पाटिल ने 10 जुलाई 1991 से 22 मई 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2004-2008 के बीच वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे। पाटिल 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे। हमलों के बाद हुई आलोचना के चलते उन्होंने 30 नवंबर 2008 को पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेता दिया ऐसा बयान कि मच गया बवाल, बोले- इन्हें आता है सिर्फ ये काम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके