कांग्रेस से निलंबित नेता संजय झा बोले- ये अंत की शुरुआत, अनिल शास्त्री ने कहा- नेतृत्व में कुछ कमी

Published : Aug 25, 2020, 01:06 PM IST
कांग्रेस से निलंबित नेता संजय झा बोले- ये अंत की शुरुआत, अनिल शास्त्री ने कहा- नेतृत्व में कुछ कमी

सार

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर घमासान जारी है। इस मुद्दे पर पार्टी के नेता खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे और कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा, पार्टी के नेतृत्व में कुछ चीजों की कमी है। सबसे अहम बात ये है कि पार्टी के नेताओं के बीच बैठकें नहीं होती। 

नई दिल्ली. कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर घमासान जारी है। इस मुद्दे पर पार्टी के नेता खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे और कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा, पार्टी के नेतृत्व में कुछ चीजों की कमी है। सबसे अहम बात ये है कि पार्टी के नेताओं के बीच बैठकें नहीं होती। ना ही राज्यों से आने वाले नेताओं का वरिष्ठ नेताओं से मिलना आसान है। 

अनिल शास्त्री ने सोनिया और राहुल गांधी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, राहुल और सोनिया गांधी अगर नेताओं से मिलना शुरू कर दें तो पार्टी की 50% समस्या खत्म हो जाएगी। 
 
ये अंत की शुरुआत- संजय झा
इससे पहले कांग्रेस से निलंबित नेता संजय झा ने वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, यह अंत की शुरुआत है। इससे पहले संजय झा ने दावा किया था कि पार्टी में 100 से ज्यादा नेताओं ने लीडरशिप में बदलाव को लेकर सोनिया को चिट्ठी लिखी है। 
 
कपिल सिब्बल बोले- ये पद की बात नहीं
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 'यह एक पद के बारे में नहीं है। यह मेरे देश के बारे में हैं जो सबसे ज्यादा मायने रखता है।' 

क्या है मामला? 
कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व में बदलाव की मांग की थी। इसी बीच सोमवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चिट्ठी का मुद्दा छाया रहा। राहुल गांधी ने इस चिट्ठी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस आरोप पर गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने नाराजगी जाहिर की।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?