फिर खुली पाकिस्तान की पोल, यूएन में भारत ने उजागर किए इमरान सरकार के 5 झूठ

Published : Aug 25, 2020, 12:27 PM IST
फिर खुली पाकिस्तान की पोल, यूएन में भारत ने उजागर किए इमरान सरकार के 5 झूठ

सार

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया। भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तानी मिशन के झूठे दावों की पोल खोली। यूएन में पाकिस्तानी मिशन ने दावा किया था भारत ने उसके खिलाफ भाड़े के आतंकी रखे हैं। भारतीय मिशन ने इस दावे को हास्यास्पद बताया। 

नई दिल्ली. भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया। भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तानी मिशन के झूठे दावों की पोल खोली। यूएन में पाकिस्तानी मिशन ने दावा किया था भारत ने उसके खिलाफ भाड़े के आतंकी रखे हैं। भारतीय मिशन ने इस दावे को हास्यास्पद बताया। 

भारतीय मिशन ने कहा, हमने पाकिस्तानी मिशन के संयुक्त राष्ट्र में दिए उस बयान को देखा, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने ये बातें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कही थीं। लेकिन हम यह समझने में नाकाम रहे हैं कि यह बयान कहां दिया गया, क्योंकि सुरक्षा परिषद गैर-सदस्यों के लिए आज खुला ही नहीं था।

भारतीय मिशन ने पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ का खुलासा किया

- पहला झूठ:
पाकिस्तान ने दावा किया कि वह दशकों से सीमापार से फैलााए जा रहे आतंकवाद से पीड़ित है। भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा, झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता। भारत के खिलाफ आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक पाकिस्तान ही है। पाकिस्तान खुद को भारत की ओर से प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बताने का ढोंग रच रहा है। इतना ही नहीं भारत ने कहा, इमरान खान ने खुद माना था कि देश में 40 से 50 हजार आतंकी मौजूद हैं।

दूसरा झूठ: भारतीय मिशन ने कहा, पाकिस्तान ने अलकायदा को अपने इलाके से हटाने का दावा किया है। लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि ओसामा बिन लादेन उनके ही देश में छिपा था। अमेरिका ने उसे पाकिस्तान में खोजा था। इतना ही नहीं पाकिस्तान के पीएम लादेन को शहीद बताते हैं। 
 
तीसरा झूठ: भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान के उस दावे से हंसी आती है, जिसमें कहा गया है कि भारत ने उसके खिलाफ भाड़े के आतंकी रखे हैं। यह दावा ऐसे देश का है, जो आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक है। इससे पूरी दुनिया पीढ़ित है।  

चौथा झूठ:  भारतीय मिशन ने 1267 प्रतिबंधों की लिस्ट में भारतीयों के शामिल होने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया। भारत ने कहा, 1267 प्रतिबंधों की लिस्ट सबके सामने है। इसे दुनिया देख सकती है। इनमें कोई भी व्यक्ति नहीं है। 1267 समिति सबूतों के आधार पर काम करती है, न कि ध्यान भटकाने वाले आरोपों के आधार पर। 

पांचवां झूठ : भारत ने कहा, पाकिस्तान हमारे अंदरूनी मामलों में हास्यास्पद बातें करता है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक आबादी 1947 की तुलना में कम होकर सिर्फ 3% पर आ गई है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठे आरोप लगाता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा