
नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के सीनियर नेताओं को भी निमंत्रण मिला था। पार्टी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया है।
पार्टी के इस फैसले का गुजरात के पोरबंदर से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने विरोध किया है। उन्होंने नसीहत दी है कि कांग्रेस को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अर्जुन मोढवाडिया ने पोस्ट किया, "भगवान श्री राम आराध्य देव हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है। कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था।"
गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं अर्जुन मोढवाडिया
गौरतलब है कि अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह पूर्व गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और गुजरात विधानसभा के पू्र्व विपक्ष नेता हैं।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, बताया- BJP-RSS का कार्यक्रम
कांग्रेस ने कहा मंदिर को राजनीतिक परियोजना बनाया
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि हमारे देश में करोड़ों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं। धर्म व्यक्तिगत मामला है। लेकिन आरएसएस/बीजेपी ने अयोध्या के मंदिर को राजनीतिक परियोजना बना दी। भाजपा और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। हम 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने आरएसएस/भाजपा कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat Summit: PM मोदी ने कहा-'आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित देश बनाना हमारा लक्ष्य'
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.