Assembly Elections 2022 के लिए Congress ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, देखिए पूरी लिस्ट

Published : Dec 16, 2021, 08:09 PM ISTUpdated : Dec 16, 2021, 08:19 PM IST
Assembly Elections 2022 के लिए Congress ने  प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, देखिए पूरी लिस्ट

सार

कांग्रेस महासचिव और केंद्रीय चुनाव कमेटी के इंचार्ज मुकुल वासनिक ने विधानसभा चुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी है। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने बीते विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीट जीते थे। 

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

कांग्रेस महासचिव और केंद्रीय चुनाव कमेटी के इंचार्ज मुकुल वासनिक ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में मापुसा विधानसभा क्षेत्र से सुधीर कानोलकर को प्रत्याशी बनाया है। तलिगांव से टोनी रोड्रिग्स, पोंडा से राजेश वेरेनकर, मर्मुगांव से संकल्प अमोनकर को प्रत्याशी बनाया गया है। कर्टोरिम से एलिक्सो रेजिनाल्डो लारेंसो को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। मरगांव से दिगंबर वसंत कामत और कुनकोलिम से यूरी अलीमावो को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि क्युपम से अल्टोन डिकोस्टा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। 

गोवा में टीएमसी, आप भी लड़ेंगे चुनाव

गोवा में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा स्थानीय क्षेत्रीय दल तो चुनाव मैदान में होंगे ही, तृणमूल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने भी यहां अपने संगठन को विस्तार दिया है। हालांकि, बीते चुनाव में आप आदमी पार्टी को गोवा में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए थे।  जबकि, तृणमूल कांग्रेस यहां पहली बार संगठन को विस्तार दे रही है। टीएमसी ने कांग्रेस के कई क्षेत्रीय क्षत्रपों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। बीते दिनों कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गोवा प्रवास के पहले भी कई कांग्रेसियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेसी नेताओं का आरोप था कि पार्टी चुनाव के प्रति बहुत गंभीर नहीं है।

गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी लेकिन सरकार नहीं

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही। भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन किया और सरकार चला रही है।

यह भी पढ़ें:

Lakhimpur kheri violence: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी के लिए विपक्ष का सदन से सड़क तक हंगामा

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर...विकास के एक नये युग की शुरुआत, पीएम मोदी ने किया खोई हुई परंपरा को बहाल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत