
नेशनल डेस्क। टीवी पत्रकार रजत शर्मा एक विवाद में फंस गए हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह रजत शर्मा पर अभद्र भाषा और व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि लाइव डिबेट में टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रागिनी ने लगाए ये आरोप
कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए टीवी पत्रकार रजत शर्मा पर निशाना साधा है। नायक ने वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा है पहला वीडियो एक्स पर वायरल हुआ था इसमें रजत शर्मा एक कार्यक्रम में लाइव डिबेट के दौरान मुझसे बहस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीच डिबेट में ही मेरे खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया। मैंने इस तथ्य की पूरी जांच की। इस वीडियो का रॉ फुटेज भी प्राप्त किया जिसमें मेरे खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया गया है। रागिनी ने कहा है कि क्या आपके पास कोई जवाब है रजत शर्मा?
रजत शर्मा की अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं
इस मामले में फिलहाल पत्रकार रजत शर्मा की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रजत शर्मा वीडियो में रागिनी से बात करते हुए वायरल वीडियो में नाराज होते हुए कुछ बोलते नजर आए हैं। रागिनी के आरोप के बाद यह वीडियो क्लिपिंग को लोग बार-बार देख रहे हैं और समझने का प्रय़ास कर रहे हैं कि रजत शर्मा ने क्या कहा था।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग रजत शर्मा को अपशब्द प्रयोग करने का आरोप लगा रहे तो कुछ कुछ पत्रकारिता का स्तर गिरने की बात कह रहे हैं।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.