राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के खिलाफ SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी कांग्रेस, केंद्र भी पहुंचा

Published : Nov 21, 2022, 04:48 PM ISTUpdated : Nov 21, 2022, 04:51 PM IST
राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के खिलाफ SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी कांग्रेस, केंद्र भी पहुंचा

सार

तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदुर में चुनावी अभियान के दौरान LTTE (Liberation Tigers of Tamil Eelam ) की आत्मघाती महिला हमलावर धनु ने राजीव गांधी की 21 मई 1991 को हत्या कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी।

Rajiv Gandhi assassination case: राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपियों की रिहाई के खिलाफ कांग्रेस भी सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कांग्रेस ने एपेक्स कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है। कांग्रेस इसी सप्ताह रिव्यू पेटीशन डालेगी। उधर, कांग्रेस की आलोचना का सामना कर रही केंद्र सरकार ने इस मामले में दोषियों की समय से पहले रिहाई के अपने आदेश की समीक्षा के लिए पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

कांग्रेस इसी सप्ताह जाएगी कोर्ट

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी, राजीव गांधी हत्याकांड के छह दोषियों को रिहा करने के अपने आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर करेगी। याचिका इस सप्ताह दायर की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदेश में निर्धारित आधार पर दोषियों को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए एक नया समीक्षा आवेदन अगले कुछ दिनों में पार्टी की ओर से दायर किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन लोगों को किया गया रिहा

राजीव गांधी की हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे नलिनी श्रीहरण, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार और रॉबर्ट पॉयस को सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवम्बर को रिहा करने का आदेश दिया था। इससे पहले मई में सुप्रीम कोर्ट पेरारिवलन को पहले ही रिहा कर चुकी है। जिस समय नलिनी को पकड़ा गया था, तब वो दो महीने की गर्भवती थी। यह जानकर सोनिया गांधी ने नलिनी को माफ कर दिया था। 

26 दोषियों को मौत की सजा

21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदुर में चुनावी अभियान के दौरान LTTE (Liberation Tigers of Tamil Eelam ) की आत्मघाती महिला हमलावर धनु ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, मई 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने 19 आरोपियों को बरी कर दिया था। जबकि 4 आरोपियों (नलिनी, मुरुगन उर्फ श्रीहरन, संथन और पेरारिवलन) की मौत की सजा बरकरार रखी थी। जबकि रविचंद्रन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार की मौत की सजा उम्रकैद में बदल दी थी। इन की दया याचिका पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने नलिनी की मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला था। लेकिन बाकी आरोपियों की दया याचिका 2011 में राष्ट्रपति ने ठुकरा दी थी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख बनने के लिए इन 5 लोगों में मुकाबला, जनरल बाजवा 29 नवंबर को उतारेंगे वर्दी

बिहार में भीषण सड़क हादसा: कम से कम 10 लोगों की मौत, वैशाली जिले में भोज खाकर लौट रहे थे सभी

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सिंबल 'जलता हुआ मशाल' पर समता पार्टी का दावा...दिल्ली HC ने सुनाया यह फैसला

डॉ.अंबेडकर को लेकर क्या बोल गए शशि थरूर...महिलाओं को लेकर उनके नजरिए पर की खुलकर बात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान