कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर शुरू किया सदस्यता अभियान, बनाया विशेष ऐप, तैयार होगा विस्तृत डेटाबेस

 ऐप के जरिए सदस्यता अभियान की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गोवा में होगी। बाद में इसे देश के दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा। पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों मे चुनाव होना है। कांग्रेस ने इससे पहले सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव से पहले चलाया गया था। मौजूदा समय में कांग्रेस के करीब तीन करोड़ सदस्य हैं।

 

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2019 7:21 AM IST / Updated: Nov 02 2019, 12:55 PM IST

नई दिल्ली: देश भर में पांच करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस ने इसके लिए एक विशेष ऐप तैयार किया है। इसके तहत वह अपने नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी। यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पेशे के आधार पर तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पार्टी की ओर से तैयार कराए गए इस ऐप का नाम 'ऑफीशियल आईएनसी मेम्बरशिप' है जिसकी शुरुआत आगामी चार नवम्बर को हो सकती है। इस ऐप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गई है। यह ऐप तैयार करने वाली टीम ने कहा, 'कांग्रेस भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिए नहीं, बल्कि इस ऐप के माध्यम से वास्तविक सदस्य बनाना चाहती है।' इस ऐप के जरिए सदस्यता अभियान की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गोवा में होगी। बाद में इसे देश के दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा।

पांच करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य 

Latest Videos

ऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति का पहले फोन नम्बर डाला जाएगा और फिर उसकी तस्वीर ली जाएगी। बाद में वर्ग और पेशे के विकल्पों में से संबंधित विकल्प को भरने के बाद उसके सदस्यता फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा। ऐप में 'सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और अन्य' के तहत नए सदस्यों को अपने वर्ग का उल्लेख करना होगा। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, 'पार्टी अपने सदस्यों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करना चाहती है। इसलिए इस ऐप के जरिए सदस्यों के वर्ग और पेशे की भी जानकारी ली जाएगी।' पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर इस ऐप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की निगरानी में पार्टी व्यापक सदस्यता अभियान चला रही है, जिसके तहत नए पांच करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

डोर-टू-डोर कैम्पैन

इस अभियान में फर्जी सदस्यता से बचने के लिए ही डिजिटल प्रणाली का सहारा लिया जा रहा है। वेणुगोपाल ने हाल ही में पार्टी नेताओं को महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में सदस्यता के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने के लिए कहा है। पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों मे चुनाव होना है। कांग्रेस ने इससे पहले सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव से पहले चलाया गया था। मौजूदा समय में कांग्रेस के करीब तीन करोड़ सदस्य हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts