कर्नाटक में हनुमान झंडा को लेकर विवाद बढ़ा, कांग्रेस-बीजेपी के बीच टकराव, हो रहा प्रदर्शन

Published : Jan 29, 2024, 10:22 AM IST
hanuman flag

सार

कर्नाटक में हनुमान जी का झंडा लगाने और उतरवाने का विवाद बढ़ गया है। यह मुद्दा अब राजनैतिक रंग ले चुका है और बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने है। सोमवार को कर्नाटक में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। 

Hanuman Flag Row. कर्नाटक के मंड्या जिले में केरागोडू गांव में हनुमान जी के झंडे को लेकर विवाद बढ़ गया है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं, जिसे लेकर सोमवार को राज्य में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है। यह विवाद पिछले सप्ताह उस वक्त शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने करीब 108 फीट ऊंचा पोल लगाकर हनुमान जी का झंडा फहरा दिया। गांव की पंचायत ने यह झंडा लगाने को स्वीकृति दी थी।

झंडा लगाने की हुई शिकायत

विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की और झंडा उतारने की मांग कर डाली। हालांकि गांव के लोग झंडा लगाने के पक्ष में एकजुट दिखे और आरोप लगाया कि कुछ लोग इसे राजनैतिक रंग देना चाहते हैं। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और भाजपा सहित जेडीएस और बजरंग दल ने गांव वालों के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार को विरोध और भी ज्यादा बढ़ गया और स्थानीय दुकानें भी बंद हो गईं। इसके बाद ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी जब झंडा उतारने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विवाद ने राजनैतिक रंग लिया

यह विवाद राजनैतिक रंग ले चुका है। स्थानीय कांग्रेस विधायक रवि कुमार जब पहुंचे तो उनका भी विरोध किया गया। इसके बाद गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। बीजेपी के नेता और हिंदू संगठनों के लोग झंडा उतारने का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर अब विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई है। बेंगलुरू सिटी में भी सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा। विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया जा रहा है क्योंकि पुलिस को लाठी चार्ज करने के भी निर्देश दिए गए थे। माना जा रहा है कि यह विवाद जल्दी नहीं सुलझा तो पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें

परीक्षा पे चर्चा 2024 LIVE: 11 बजे PM मोदी करेंगे छात्रों से बातचीत, जानें क्या होंगे मुद्दे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार