Twitter का नया विवाद: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से हटाया ब्लू टिक, कुछ देर बाद बहाल

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म  Twitter लगातार विवादों को जन्म दे रहा है। अब उसने मोदी की टीम के नये सदस्य आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्वीटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया। हालांकि कुछ देर बाद उसे बहाल कर दिया।

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2021 9:50 AM IST / Updated: Jul 12 2021, 03:29 PM IST

नई दिल्ली. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म Twitter विवादों से दूर नहीं जा पा रहा है। ब्लू टिक हटाने को लेकर लगातार आलोचना का सामने कर रहे ट्वीटर ने इस बार मोदी की टीम के नये सदस्य आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया। यह और बात रही कि कुछ देर बाद उसे बहाल भी कर दिया। लेकिन ट्विटर की इस हरकत की आलोचना हो रही है।

ट्विटर ने दिया तर्क
बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से सोमवार को ब्लू टिक हटाया गया था। हालांकि कुछ देर बाद उसे वापस कर दिया गया। ट्विटर का तर्क है कि जब कोई यूजर अपने नाम या अन्य की स्पेलिंग में कोई बदलाव करता है, तो ऑटोमेटिक ब्लू टिक हट जाता है। दरअसल, राजीव चंद्रशेखर पहले अपने हैंडल पर राजवी एमपी (Rajeev MP) लिखा करते थे। मंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे बदलकर Rajeev GOI किया है। बता दें कि चंद्रशेखर तीन बार के राज्यसभा सदस्य हैं। वे मोदी की टीम के सबसे पढ़े-लिखे सदस्यों में शामिल हैं।
 

Latest Videos

यह भी पढ़ें
कौन हैं मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले राजीव चंद्रशेखर, डिजिटल इंडिया के हैं सबसे बड़े समर्थक
दिल्ली कोर्ट की फटकार के बाद माना ट्विटर, नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-मानना ही होगा कानून
Twitter ने विनय प्रकाश को नियुक्त किया भारत में शिकायत अधिकारी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट