सुशांत के गले पर सुई चुभाने के निशान, टूटे थे पैर...खुद को हॉस्पिटल का कर्मचारी बताने वाले का बड़ा खुलासा

Published : Aug 29, 2020, 06:34 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:21 PM IST
सुशांत के गले पर सुई चुभाने के निशान, टूटे थे पैर...खुद को हॉस्पिटल का कर्मचारी बताने वाले का बड़ा खुलासा

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में ढाई महीने से जांच चल रही है। हत्या है या आत्महत्या? सीबीआई इसकी पड़ताल कर रही है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट किया। ट्वीट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। उसने सुशांत की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में ढाई महीने से जांच चल रही है। हत्या है या आत्महत्या? सीबीआई इसकी पड़ताल कर रही है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट किया। ट्वीट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। उसने सुशांत की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

"सुशांत के गले पर निशान, टूटे हुए पैर"
वीडियो में दिख रहे शख्स ने कहा, सुशांत के गले पर सुई के निशान ऐर उनका पैर टूटा हुआ था। सुशांत की बहन श्वेता ने ट्वीट कर कहा, हे भगवान। उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया? प्लीज उन्हें गिरफ्तार करो। 

- वीडियो के मुताबिक, हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है। गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे। जैसे उन्हें सुइयां चुभोई गई हों। उनके गले पर टेप चिपका था। मैंने उन्हें एंबुलेंस के अंदर ले गया था। श्मशान घाट तक ले गया था। उनकी टांग टूटी हुई थी। जब उनकी बॉडी कूपर हॉस्पिटल आई तो उनका पैर मुंड़ा हुआ था। 

पीली पड़ गई थी सुशांत की बॉडी
कर्मचारी ने बताया, सुशांत की बॉडी पीली पड़ चुकी थी। हम बॉडी देखकर पहचान लेते हैं। फांसी की बॉडी कभी पीली नहीं पड़ेगी। दोनों तलवों पर भी सुई चुभाने जैसे 3 से 4 निशान थे।

रिया चक्रवर्ती ने मांगी थी माफी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की मौत के बाद रिया कूपर हॉस्पिटल गई थीं। वहां पर रिया सुशांत सिंह के शव पर हाथ रखकर कहा था सॉरी बाबू। हालांकि एक टीवी इंटरव्यू में रिया ने इस पर कहा था कि मैं क्या करती। सुशांत की मौत का मजाक बनाया गया। इसलिए मैंने सॉरी बोला।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली