5 महीनों के बाद पहली बार कोरोना के केस 27000 से नीचे, रिकवरी रेट 94.59 प्रतिशत

भारत ने कोविड के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों में नए पुष्ट किए गए मामले लगभग 5 महीनों के बाद पहली बार 27,000 (26,567) से नीचे आ गए हैं। पिछली बार 10 जुलाई को 26,506 मामले सामने आए थे। हर दिन कोविड रोगियों की संख्या और मृत्यु दर में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। भारत में सक्रिया रोगियों की संख्या आज गिरकर 4 फीसदी के नीचे आ गई है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2020 2:44 PM IST

नई दिल्ली. भारत ने कोविड के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों में नए पुष्ट किए गए मामले लगभग 5 महीनों के बाद पहली बार 27,000 (26,567) से नीचे आ गए हैं। पिछली बार 10 जुलाई को 26,506 मामले सामने आए थे। हर दिन कोविड रोगियों की संख्या और मृत्यु दर में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। भारत में सक्रिया रोगियों की संख्या आज गिरकर 4 फीसदी के नीचे आ गई है।

सक्रिय मामले घटकर 3.83 लाख पर

सक्रिय मामले घटकर 3.83 लाख पर पहुंच गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामले 3,83,866 हैं और जो कुल मामलों का 3.96 फीसदी हिस्सा है। देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 39,045 24 रोगी ठीक हुए हुए हैं। इसकी बदौलत सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 12,863 की गिरावट हुई है। दैनिक नए ठीक होने वाले मामलों की बदौलत आज रिकवरी दर में भी सुधार आया और यह बढ़कर 94.59% पर पहुंच गई है। अभी तक कुल 91,78,946 मरीज ठोक हो चुके हैं।

ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में 76.31% का योगदान दस राज्यों का है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोविड ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में महाराष्ट्र 7,345 रोगियों की रिकवरी के साथ सबसे पहले स्थान है। इसके बाद केरल इस सूची में 4,705 , जबकि दिल्ली 3,818 का नंबर आता है। दस राज्यों ने नए मामलों में 72.50% का योगदान दिया है।

24 घंटे में 348 रोगियों की मौत

पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में 3,272 मामले दर्ज किए हैं।  जबकि महाराष्ट्र में 3,075 नए मामले औक पश्चिम बंगाल में 2,214 नए मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 385 रोगियों की मौत हुई है जिसमें 75.58 फीसदी योगदान दस राज्यों का है। 16.36% नई मौतें दिल्ली से हुई हैं, जहां 63 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में भी 48 लोगों की मौत हुई जबकि महाराष्ट्र में 40 नई मौतें हुईं।

देश में दर्ज होने वाली दैनिक मौतों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 400 से कम नई मौतें दर्ज की गईं।
 

Share this article
click me!