
पुणे. कोरोना के बढ़ते केस की वजह से पुणे में 7 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। बार, होटल, रेस्तरां 7 दिनों के लिए बंद रहेंगे। केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार और शादियों को छोड़कर किसी भी सार्वजनिक कार्य की अनुमति नहीं है। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 और शादियों के लिए 50 लोगों को अनुमति दी जाएगी। नया आदेश 3 अप्रैल से लागू होगा।
7 दिन बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी
इसके अलावा पुणे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। 7 दिन बाद कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
पुणे मंडल के आयुक्त ने कहा, अगले 7 दिनों तक धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि, राज्य परिवहन बसों और अंतर-जिला परिवहन की अनुमति है। वहीं पुणे में प्रवेश पर प्रतिबंधित नहीं है, क्योंकि अभी तक इस तरह का आदेश नहीं आया है। वहीं स्कूल और कॉलेज 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। हालांकि, कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए घोषित परीक्षाएं पहले से तय की गई हैं, सभी सावधानियों का पालन करने के साथ वे होंगे।
पुणे में 24 घंटे में 8011 नए केस
पुणे जिले ने गुरुवार को 8,011 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। इससे पहले बुधवार को जिले ने 8,605 नए केस की खबर मिली थी।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के वक्त जो नियम थे, उन्हीं नियमों का पालन किया जाएगा।
8 राज्यों में सबसे ज्यादा केस
आठ राज्यों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात, तथा मध्य प्रदेश में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन 8 राज्यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए। पिछले 24 घंटों में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या सबसे अधिक 39,544 हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ 4,563 तथा कर्नाटक में 4,225 नए मामले आए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.