वैक्सीनेशन से महामारी को जीतेंगे दुनिया के टॉप-2 कोरोना संक्रमित देश भारत और अमेरिका

Published : Apr 20, 2021, 11:46 AM ISTUpdated : Apr 20, 2021, 11:49 AM IST
वैक्सीनेशन से महामारी को जीतेंगे दुनिया के टॉप-2 कोरोना संक्रमित देश भारत और अमेरिका

सार

भारत में 1 मई से 18+ लोगों को वैक्सीनेशन लगना शुरू होगी। ऐसी उम्मीद है कि वैक्सीनेशन जैसे-जैसे स्पीड पकड़ेगा, कोरोना पर ब्रेक लगने लगेंगे। दुनिया में भारत और अमेरिका टॉप-2 देश हैं, जहां कोरोना महामारी ने सबसे अधिक संक्रमण फैलाया। खैर, अमेरिका में आधे व्यस्कों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। वैक्सीनेशन ड्राइव के स्पीड पकड़ने का नतीजा है कि यूरोप से लॉकडाउन हटने लगा है। अमेरिका और भारत भी इसी उम्मीद से वैक्सीनेशन को और तेज करने में लगे हैं।

नई दिल्ली. भारत में 1 मई से 18+ के लोगों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। भारत में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी, 2021 से हुई थी। हालांकि अभी तक यह 45 साल से ऊपर या बीमार लोगों को ही लगाई जा रही थी। लेकिन अब इसे आयु सीमा घटाई जा रही है। भारत में अब तक 12,71,29,113 डोज लग चुकी हैं। कोरोना संक्रमण के मामल में भारत टॉप-2 पर हैं। यहां अब तक कुल 15.3M केस आ चुके हैं। पहले नंबर आता है अमेरिका का। यहां अब तक कुल केस-31.8M आ चुके हैं। हालांकि इस समय भारत में संक्रमण की स्पीड अधिक है। यहां रोज ढाई लाख से अधिक केस निकल रहे हैं, जबकि अमेरिका में 80 हजार के करीब। यहां अब तक पहली या दूसरी 8.4 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 18 साल से ऊपर के 13 करोड़ लोगों को एक टीका लग चुका है। यह कुल व्यस्क आबादी का 50.4% है।

ये भी पढ़ें-GOOD NEWS: कुछ दिनों में ही भारत पहुंचेगी रूस की Sputnik V, अक्टूबर तक भारत के पास होंगी 5 और वैक्सीन

जानें वैक्सीनेशन के बाद के हालात..

  • भारत और अमेरिका दोनों में ही कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया है। भारत में अब तक 181K लोगों की मौत हुई है। जबकि अमेरिका में 567K की मौत। यानी मौतों के मामलों में भारत में स्थिति कंट्रोल में है। खैर, ये दोनों ही देश अब वैक्सीनेशन को गति देने में लगे हैं।
  • भूटान में 27 मार्च को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। यहां अब तक 93% वयस्क आबादी को टीका लग चुका है। यानी देश की 8 लाख आबादी में से 62% को टीका लग चुका है। भारत ने ही भूटान को सबसे पहले वैक्सीन दी थी। 
  • वैक्सीनेशन के बाद यूरोप के कई देशों की जीवनशैली पटरी पर लौटने लगी है। यहां धीरे-धीरे पाबंदियां हटाई जा रही हैं। भारत और अमेरिका को भी उम्मीद है कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा भी टलेगा और जिंदगी पटरी पर आएगी।

ये भी पढ़ें-Corona Update: 24 घंटे में घटे 16 हजार से अधिक केस, देखिए टॉप-10 राज्यों में संक्रमण का हाल 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास
'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी