कोरोना पॉजिटिव पत्रकार ने दिल्ली एम्स में ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Published : Jul 06, 2020, 06:32 PM IST
कोरोना पॉजिटिव पत्रकार ने दिल्ली एम्स में ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

सार

 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पत्रकार ने दिल्ली एम्स में ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से छलांग लगाकार आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तरुण सिसोदिया दैनिक भास्कर में कार्यरत थे। तरुण की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। 

नई दिल्ली. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पत्रकार ने दिल्ली एम्स में ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से छलांग लगाकार आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तरुण सिसोदिया दैनिक भास्कर में कार्यरत थे। तरुण की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। 

तरुण ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट देखकर दिल्ली एम्स में ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से लगाई छलांग लगा दी थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी मौत हो गई। 

नौकरी जाने से तनाव में थे तरुण
बताया जा रहा है कि दैनिक भास्कर ने दो महीने पहले ही उनसे इस्तीफा मांगा था। इसके बाद उनकी नौकरी चली गई थी। वे उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा में रहते थे। उनकी तीन साल पहली शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां थीं। दूसरी बेटी का जन्म इसी साल अप्रैल में हुआ था। 

ट्यूमर भी था
बताया जा रहा कि तरुण को ट्यूमर भी था। लेकिन उनकी सर्जरी कामयाब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने काम पर भी आना शुरु कर दिया था। तरुण इससे पहले डिजिटल में भी काम कर चुके हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द