
मुंबई. कोरोना महामारी के बीच एक खुशी की खबर सामने आई है। दक्षिण मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया। खुशी का बात यह है कि डॉक्टर ने जांच कर बताया कि बच्चा स्वस्थ है। गर्भवती महिला को 38वें हफ्ते में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई तो डर गया था पति
जब महिला को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो उसका टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। महिला ने पति ने कहा, कोरोना पॉजिटिव आने पर मैं बहुत डर गया था। हमें बताया गया कि पत्नी को शिफ्ट करना होगा। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गर्भवती महिलाओं के लिए स्पेशल कोविड कॉरिडोर बना है
नानावती हॉस्पिटल की डॉक्टर सुरुची देसाई ने बताया, हॉस्पिटल में मां और बच्चे को सुरक्षित लाने और ले जाने के लिए स्पेशल कोविड कॉरिडोर बनाया गया है। इसके अलावा इसका भी ध्यान रखा जाता है कि मां और बच्चे के बीच में संपर्क न हो।
- डिलीवरी के बाद बच्चे को विशेष आइसोलेशन ईकाई में शिफ्ट किया गया है। हालांकि बच्चा पूरी तरह से ठीक है।
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति
देश में महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां कोरोना के 4666 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 3862 एक्टिव केस हैं। 232 लोगों की मौत हो चुकी है और 572 लोग ठीक हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना के 18,828 मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें 14 हजार से ज्यादा एक्टिव के हैं। 601 लोगों की मौत हो चुकी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.