दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर हैं तो कोरोना टेस्टिंग के लिए रहिए तैयार, वायरस से निपटने के लिए प्रशासन ने की पहल

Published : Nov 18, 2020, 11:42 AM IST
दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर हैं तो कोरोना टेस्टिंग के लिए रहिए तैयार, वायरस से निपटने के लिए प्रशासन ने की पहल

सार

कोरोना के बढ़ते केस के बी दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। डीएनडी और चिल्का इलाके में आने-जाने वालों का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए खास तौर पर स्वास्थ्य टीम लगाई गई है। दरअसल, क्रॉस बॉर्डर संक्रमण की आशंका को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने यह फैसला किया है। 

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते केस के बी दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। डीएनडी और चिल्का इलाके में आने-जाने वालों का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए खास तौर पर स्वास्थ्य टीम लगाई गई है। दरअसल, क्रॉस बॉर्डर संक्रमण की आशंका को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने यह फैसला किया है। 

दिल्ली में लग सकता है लॉकडाउन 
नोएडा से सटे दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन लग सकता है। यहां हर घंटे कोरोना से करीब 4 लोगों की मौत हो रही है। मरीजों की जान बचाने के लिए आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेने का फैसला किया है कि  दिल्ली सरकार को पावर दे, जिससे जहां कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट होने की आंशका है वहां लॉकडाउन लगाया जा सके। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक प्रस्ताव भेजा है कि वह शादी के समारोहों में 200 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति देने के अपने फैसले को वापस ले लें और संख्या को अब 50 तक सीमित कर दे।

दिल्ली में कोरोना की क्या स्थिति है?
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 6,396 नए केस सामने आए। 99 मरीजों की मौत भी हो गई। राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 4.95 लाख के पार पहुंच गई है। 

दिल्ली में अबतक 7812 मरीजों की मौत?
दिल्ली में कोरोना से अब तक 7,812 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार ने टेस्ट क्षमता और आईसीयू के बेड को दोगुने तक करने का फैसला लिया है। जांच क्षमता को एक लाख से 1.2 लाख करने और आईसीयू बेड 3500 से बढ़ाकर 6000 से अधिक करने का फैसला लिया गया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिजनेसमैन ने बीवी-बच्चों समेत कार में लगाई आग, चौंका देगी मौत को गले लगाने की वजह
Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां