देश में कोरोना: रिकवरी रेट 97% हुई, मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत, बीते दिन कुल मौतों में से आधी महाराष्ट्र में

Published : Jun 26, 2021, 10:23 AM ISTUpdated : Jun 26, 2021, 11:52 AM IST
देश में कोरोना: रिकवरी रेट 97% हुई, मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत, बीते दिन कुल मौतों में से आधी महाराष्ट्र में

सार

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता दिखाई दे रहा है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावधानी बेहद जरूरी है। पिछले 24 घंटे में देश में 48 हजार नए केस मिल हैं।, जबकि 64 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर नियंत्रण होने का असर है कि देश में एक्टिस केस 6 लाख से नीचे (5.90 लाख) रह गए हैं। हालांकि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। ब्राजील मौतों और नए केस के मामले में अब भारत से आगे हैं। 24 घंटे में करीब 48 हजार नए केस मिले हैं। पिछले पांच दिनों में यह दूसरी बार है, जब नए केस 50 हजार से कम आए हैं।

मौतों पर अंकुश लगा, रिकवरी रेट बेहतर
देश में कोरोना मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत रह गई है, जबकि रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। देश में अब तक 3.01 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 2.91 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1183 मौतें सामने आई हैं। इनमें से करीब आधी यानी 511 महाराष्ट्र में हुईं।

10 राज्यों में संक्रमित दर 5 प्रतिशत से अधिक
सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल, गोवा, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक मिल रही है। यानी यहां हर 100 टेस्ट में 5 मरीज मिल रहे हैं।

भारत में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग
 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,45,809 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,18,11,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 हुआ। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 31.17 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.45 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

pic.twitter.com/Po5tOABO2C

 

pic.twitter.com/qNXFtKp4Wt

 

pic.twitter.com/LgYr3m0ZTV

 

pic.twitter.com/m3TDQ1clJs

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला