दूसरी बार एक दिन में केस 4 लाख पार, लेकिन 3.30 लाख रिकवर भी हुए, श्रीलंका ने लगाया भारतीय यात्रियों पर बैन

Published : May 06, 2021, 10:25 AM ISTUpdated : May 06, 2021, 02:17 PM IST
दूसरी बार एक दिन में केस 4 लाख पार, लेकिन 3.30 लाख रिकवर भी हुए, श्रीलंका ने लगाया भारतीय यात्रियों पर बैन

सार

केंद्र और विभिन्न राज्यों के कोरोना संक्रमण को रोकने किए जा रहे प्रयास अभी नाकाफी साबित हो रहे हैं। कोरोना ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी। पिछले 24 घंटे में फिर से 4.12 लाख केस सामने आए हैं। यही नहीं, मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सबसे अधिक मिला। यानी 3,979 की मौत हो गई। इस खतरे के बीच एक उम्मीद की किरण यह है कि एक दिन में 3.30 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख से अधिक केस मिले थे। एक अच्छी बात यह भी महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रिकवरी रेट अच्छी हुई है, लेकिन कर्नाटक और केरल में हालात बिगड़े हैं।  

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में 'तीसरी लहर' की चेतावनी ने खतरे की घंटी बजा दी है। हालांकि देश इस संकट से लड़ने को तैयार है। पिछले 24 घंटे में फिर से 4.12 लाख केस सामने आए हैं। यही नहीं, मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सबसे अधिक मिला। यानी 3,979 की मौत हो गई। इस खतरे के बीच एक उम्मीद की किरण यह है कि एक दिन में 3.30 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख से अधिक केस मिले थे। एक अच्छी बात यह भी महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रिकवरी रेट अच्छी हुई है, लेकिन कर्नाटक और केरल में हालात बिगड़े हैं।

जानिए कोरोना संक्रमण से जुड़ी ताजा अपडेट

  • भारत से आने वाले सभी यात्रियों पर श्रीलंका ने बैन लगा दिया है।
  • हिंदी, साउथ और भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन(CINTAA) ने इसकी पुष्टि की।
  • सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। 47 वर्षीय अभिलाषा ने गुड न्यूज, बद्रीनाथ की दुल्हनिया के अलावा कई मराठी फिल्मों में काम किया।
  • दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त के पिता का कोरोना से निधन
  • राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। 82 वर्षीय सिंह कई दिनों से संक्रमण से जूझ रहे थे। उनका गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 
  • एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम बापू कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बुधवार शाम रिपोर्ट आते ही उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 80 वर्षीय आसाराम इन दिनों राजस्थान की जोधपुर जेल में सजा भुगत रहे हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में रिकवरी रेट बेहतर, लेकिन केरल और कर्नाटक के हालात खराब

संक्रमण में टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र में रिकवरी रेट बेहतर हुई है। यहां  एक दिन में 57,640 केस मिले। लेकिन 57,006 रिकवर भी हुए। कर्नाटक में 50,112 केस के मुकाबले सिर्फ 26,841 रिकवर हुए। केरल में 41,953 के मुकाबले सिर्फ 23,106 रिकवर हुए। उत्तर प्रदेश में 31,111 के मुकाबले इससे अधिक यानी 40,852 लोग रिकवर हुए। तमिलनाडु में 23,310 के मुकाबले 20,062 लोग रिकवर हुए। आंध्र प्रदेश में 22,204 के मुकाबले सिर्फ 11,128 लोग रिकवर हुए। दिल्ली में 20,960 के मुकाबले 19,209 लोग रिकवर हुए। पश्चिम बंगाल में 18,102 की तुलना में 17,073 लोग रिकवर हुए। राजस्थान 16,815 के मुकाबले 17,022  लोग रिकवर हुए, जबकि हरियाणा में 15,416 के मुकाबले 10,640 रिकवर हुए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,25,13,339 हो गया है।

दुनिया में सबसे अधिक संक्रमित केस भारत में
इस समय दुनिया में सबसे अधिक संक्रमित केस भारत में निकल रहे हैं। भारत में अब तक 2,10,70,852 केस आ चुके हैं। इसमें से 35,63,715 एक्टिव हैं, जबकि 1,72,69,076 रिकवर हो चुके हैं। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें, तो भारत के बाद नंबर ब्राजील का है। दुनिया में अब तक 155M केस आ चुके हैं। इनमें से 91.2M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 3.24M की मौत हो चुकी है।

ये हैं टॉप 10 संक्रमित देश(एक दिन में केस)

देश केस
भारत 3,82,847
ब्राजील69,378
अमेरिका 42,354
तुर्की 28,997
अर्जेंटीना 26,248
फ्रांस24,371
ईरान 20,150
कोलंबिया 14,551
जर्मनी12,305
इटली 9,116

यह भी पढ़ें
कोरोना के खिलाफ जंग: पीएम मोदी ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने पर केरल की तारीफ की
जानिए क्या है मुंबई का शानदार मॉडल, जिससे कोरोना को मिली मात; अब सुप्रीम कोर्ट ने भी की तारीफ 
अच्छी खबर: कोरोना में जिस वैरियंट से लोग बीमार पड़ रहे हैं वो नया नहीं है, अब धीरे-धीरे असर हो रहा कम
 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video