Corona Update: प्रकाश जावडेकर पॉजिटिव, एक दिन में रिकॉर्ड 2.16 लाख नए केस, 1182 की मौत

Published : Apr 16, 2021, 09:15 AM ISTUpdated : Apr 16, 2021, 05:44 PM IST
Corona Update: प्रकाश जावडेकर पॉजिटिव, एक दिन में रिकॉर्ड 2.16 लाख नए केस, 1182 की मौत

सार

देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हालत में हैं। भारत कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। संक्रमण ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 2.16 लाख नए केस मिले हैं। एक दिन में 1,182 लोगों की मौत हुई। पिछले 11 दिनों में नए केस दोगुने हो चुके हैं। महाराष्ट्र की स्थिति बेहद खराब है। यहां ↑61,695 नए केस सामने आए हैं। देश में हर 100 में से 13 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं। जबकि मार्च में यही आंकड़ा सिर्फ तीन था।

नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ, भारत कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। यहां संक्रमण ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 2.16 लाख नए केस मिले हैं। एक दिन में 1,182 लोगों की मौत हुई। पिछले 11 दिनों में नए केस दोगुने हो चुके हैं। महाराष्ट्र स्थिति बेहद खराब है। यहां 61,695 नए केस सामने आए हैं। देश में हर 100 में से 13 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं। जबकि मार्च में यही आंकड़ा सिर्फ तीन था। उत्तर प्रदेश में भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। यहां एक दिन में 22,339 नए केस आए हैं। तीसरे नंबर पर है दिल्ली। यहां  16,699 नए केस आए हैं। चौथे नंबर पर 15,256 केस के साथ छत्तीसगढ़ है। पांचवें नंबर पर 14,738 नए केस के साथ कर्नाटक है। भारत में इस समय एक्टिव केस 15,63,588 हैं। देश में कुल 11,72,23,509 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

यह भी जानें...

  • केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार और कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।  79.10% नए मामले इन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।
  • इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि देशभर में मामलों की संख्या बढ़ रही है। मैं अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों से बात करके ये जानने की कोशिश कर रहा हूं कि हमें और क्या तैयारियां करने की जरूरत है। 2021 में 2020 के मुकाबले भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है, उसकी गति तेज़ है। लेकिन 2021 में आपके(डॉक्टरों) पास कई सौ गुना ज़्यादा अनुभव है और हम बीमारी की गंभीरता को अच्छी तरह समझ चुके हैं। हमारे पास आज पहले के मुकाबले ज़्यादा आत्मविश्वास है।
  • उत्तरप्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर टीम-11 के साथ बैठक की।
  • भारत में अब तक 14.1M केस आ चुके हैं। इनमें से 12.4M रिकवर हुए, जबकि 173K की मौत हो गई। दुनियाभर में अब तक 138M केस आ चुके हैं। इनमें  78.8M रिकवर हुए, जबकि 2.97M की मौत हो गई।
  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम गेब्येयियस पहले ही एशिया और मध्य पूर्व के देशों में बढ़ते कोरोना केस पर भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। दुनियाभर में लोगों को वैक्सीन के 780 मिलियन डोज (करीब 78 करोड़) देने के बावजूद केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • संक्रमण की रफ्तार का आकलन इसी से किया जा सकता है कि भारत में एक लाख केस को दोगुना होने में सिर्फ 10 दिन लगे थे। दुनिया में अमेरिका ही एक ऐसा देश है, जो 2 लाख केस तक पहुंचा था। उसे इस तक पहुंचने में 21 दिन लगे थे। अमेरिका में 8 जनवरी को 3,09,035 नए केस मिले थे, जो दुनिया में अब तक रिकॉर्ड है।

 देखें किस राज्य में कोरोना की क्या स्थिति....

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली