कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 920 लोगों की मौत, 57 हजार से ज्यादा केस मिले

देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड अब ऊपर-नीचे हो रही है। दो दिन पहले मामलों में मामूली कमी आई थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में आंकड़े फिर जम्प ले गए। 4 मई को 3.54 लाख केस मिले थे, जो 5 मई को बढ़कर 3.82 लाख हो गए हैं। वहीं मौतें भी बढ़कर 3,783 हो गई हैं। अप्रैल के मध्य ये रोज 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। हालांकि यह अच्छी बात है कि कई राज्यों में रिकवरी रेट बेहतर हुई है। पिछले 24 घंटे में ही 3.37 लोग ठीक हुए। देश में अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,69,38,400 लोग रिकवर हो चुके हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2021 3:44 AM IST / Updated: May 05 2021, 08:58 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास अभी उतना असर नहीं दिखा पाए हैं, जितनी उम्मीद थी। हां, यह अच्छी बात है कि कोरोना को हराने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यानी रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड अब ऊपर-नीचे हो रही है। दो दिन पहले मामलों में मामूली कमी आई थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में आंकड़े फिर जम्प ले गए। 4 मई को 3.,55 लाख केस मिले थे, जो 5 मई को बढ़कर 3.82 लाख हो गए हैं। वहीं मौतें भी बढ़कर 3,783 हो गई हैं। अप्रैल के मध्य ये रोज 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। हालांकि यह अच्छी बात है कि कई राज्यों में रिकवरी रेट बेहतर हुई है। पिछले 24 घंटे में ही 3.37 लोग ठीक हुए। देश में अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,69,38,400 लोग रिकवर हो चुके हैं। इस समय देश में 34,84,824 से अधिक लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

CORONA अपडेट

Latest Videos

संक्रमण के मामल में मुंबई टॉप पर, लेकिन रिकवरी रेट बेहतर हुई
महाराष्ट्र में संक्रमण की स्पीड स्थिर हुई है। वहीं, यहां रिकवरी रेट भी बढ़ी है। लेकिन संक्रमण अब दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के बजाय दूसरे राज्यों की ओर टर्न ले गया है। हरियाणा और छत्तीसगढ़ में लगभग बराबर केस आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में जहां एक दिन में 12 हजार केस मिले, तो रिकवरी भी 11 हजार के आसपास हुई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है।

टॉप-10 राज्य और केस रिकवरी

राज्य केस रिकवरी
महाराष्ट्र51,88065,934
कर्नाटक44,63124,714
केरल37,19026,148
उत्तरप्रदेश25,77038,683
तमिलनाडु21,22819,112
आंध्रप्रदेश20,03412,207
दिल्ली  19,95318,788
प. बंगाल  17,63916,547
राजस्थान  16,97414,146
हरियाणा  15,78611,525

(सोर्स-covid19india.org)

अप्रैल मध्य से मौतों की संख्या 3000 के पार...

कोरोना संक्रमण से भारत में अब रोज 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रोज 1000 के ऊपर मौतें हो रही थीं। 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रोज 3000 के ऊपर मौतें होने लगीं। यह आंकड़ा अब भी बरकरार है। मौतों के मामले में भारत मैक्सिको को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है। टॉप पर अभी भी अमेरिका है। अमेरिका में अब तक 33,274,659 केस आ चुके हैं जबकि 592,409 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 20,658,234 केस मिले हैं, जिनमें से 226,169 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,860,812 केस मिले हैं, जिनमें से 411,854 लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,352,964 केस मिले हैं, जिनमें से 217,740 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर पर यूके है। यहां अब तक 4,423,796 केस मिले हैं, जिनमें से 127,543 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
इजराइल ने चुन-चुनकर हिजबुल्लाह के 7 TOP कमांडर्स का किया खात्मा, Nasrallah को दी मौत