
नई दिल्ली.दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा अभियान शुरू करने वाले भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन पहुंचाना शुरू की हैं। कनाडा को भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट निर्मित कोविडशील्ड वैक्सीन की 5 लाख खुराक भेजी हैं। विशेष विमान से यह वैक्सीन गुरुवार सुबह कनाडा पहुंच गईं। इसके बाद कनाडाई मंत्री ने भारत को थैंक्स बोला है।
जानें यह
दुनिया के पांच देश कोरोना संक्रमण से ज्यादा जूझ रहे हैं। इनमें ब्राजील में औसतन रोज 75 हजार, अमेरिका में 68 हजार, इटली में 22 हजार और भारत में 15-17 हजार केस निकल रहे हैं। इस बीच भारत में कोरोना वैक्सीन का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान भी चल रहा है। भारत दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेज रहा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने मोदी से वैक्सीन की मदद मांगी थी। इस पर मोदी ने ट्वीट पर रिप्लाई किया था कि 'मेरे मित्र जस्टिन ट्रूडो का फोन आने पर खुशी हुई।
अब जानें भारत का हाल...
जनवरी की शुरुआत में भारत दुनिया के 17वें नंबर पर था। इस समय एक्टिव केस के मामले में यह 13वें सबसे संक्रमित देशों में शामिल है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 1 करोड़ 54 लाख 61,000 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 67.75 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज लगाया गया है। वहीं, 28.25 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। 57.62 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला डोज लगाया गया है। वहीं, 3,277 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। गंभीर बीमारी वाले 45 से 60 साल के 1.04 लाख और 60 साल से अधिक उम्र के 8.44 लाख लोगों को वैक्सीन अब तक लगाई जा चुकी है। यह रफ्तार और तेज होगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.