
नई दिल्ली. भारत के लिए अच्छी खबर है। देश में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। इसी के साथ भारत में एक्टिव केस 6 लाख से नीचे आ गए हैं। ऐसा करीब 3 महीने यानी 85 दिन में पहली बार हुआ है। भारत में शुक्रवार को 5.94 एक्टिव केस थे। इससे पहले 6 अगस्त तक भारत में एक्टिव केस 5.95 लाख थे।
भारत में कुल एक्टिव केस अब तक पाए गए संक्रमण के मामलों के सिर्फ 7.35% हैं। भारत में अब तक संक्रमण के कुल 80.89 लाख केस सामने आए हैं। इनमें से सिर्फ 5,94,386 लोग ही संक्रमित हैं। बाकी लोग ठीक हो चुके हैं।
अब तक 73 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
देश में बड़ी संख्या में लोग रिकवर हो रहे हैं। अब तक 73 73375 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत रिकवरी के मामले में दुनिया के टॉप देशों में है। भारत में रिकवर केस और एक्टिव केस में 6,778,989 का अंतर है।
पिछले 24 घंटे में 57,386 लोग हुए ठीक
भारत में पिछले 24 घंटे में 57,386 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 48,648 नए केस सामने आए हैं। देश में अब तक 91.15% लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 80% लोग सिर्फ 10 राज्यों में ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 8000 से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। वहीं, इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में 7000 से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।
आंकड़े PIB से
इन 10 राज्यों से 78% आए नए केस
पिछले 24 घंटे में भारत में 48,648 नए केस सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा केरल में 7000 से ज्यादा केस सामने आए। वहीं, महाराष्ट्र में 5900 केस, जबकि दिल्ली में 5700 केस सामने आए।
आंकड़े PIB से
पिछले 24 घंटे में 563 लोगों की हुई मौत
देश में पिछले 24 घंटे में 563 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 81% 10 राज्यों में हुईं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 156 लोगों की मौत हुई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.