
नई दिल्ली. देश में कोरोना की लहर के बीच 4 राज्यों से अच्छी खबर सामने आई है। इन चार राज्यों में पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की जान जाने की खबर नहीं है। इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 लाख की आबादी पर राष्ट्रीय मृत्यु औसत (176) से कम है। हालांकि, 16 राज्यों में यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
इन राज्यों में पिछले 24 घंटे में नहीं गई जान
अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, लक्षद्वीप और दादर में पिछले 24 घंटे में किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई। यह राहत की खबर है। हालांकि देश में पिछले 24 घंटे में 4092 लोगों ने अपनी जान महामारी से गंवाई।
10 राज्यों में मिल कुल केस के 71.75% मामले
देश में पिछले 24 घंटे में 56578 केस सामने आए हैं। हालांकि, 10 राज्यों में सर्वाधिक 71.5% मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 56578 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। जबकि कर्नाटक में 47563 और केरल में 41971 नए केस सामने आए।
अब तक देश में 30.22 करोड़ जांचें हुई हैं। जबकि कोरोना संक्रमण दर 21.64% है। वहीं, देश में अब तक 37 लाख केस एक्टिव केस हैं। यह कुल केसों का 16.76% है।
राष्ट्रीय मृत्युदर भी हुई कम
देश में मृत्यु दर लगातार घट रही है। यह अभी 1.09% है। देश में पिछले 24 घंटे में 4092 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 864, कर्नाटक में 482 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.