कोरोना : भारत में 78% पहुंचा रिकवरी रेट, एक्टिव केसों से 28 लाख ज्यादा मरीज हो चुके ठीक

Published : Sep 14, 2020, 01:05 PM ISTUpdated : Sep 14, 2020, 01:36 PM IST
कोरोना : भारत में 78% पहुंचा रिकवरी रेट, एक्टिव केसों से 28 लाख ज्यादा मरीज हो चुके ठीक

सार

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच कोरोना से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 78% पहुंच गया है। यानी अब तक कोरोना के 78% मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 77512 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कुल 37.8 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली. भारत (India) में कोरोना वायरस (Corona virus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच कोरोना से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। देश में अब रिकवरी रेट (Recovery Rate) बढ़कर 78% पहुंच गया है। यानी अब तक कोरोना के 78% मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 77512 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कुल 37.8 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में एक्टिव केसों (Active Cases) की तुलना में करीब 28 लाख ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा एक्टिव केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में अभी 9.86 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। 

एक्टिव केसों के 60% सिर्फ 5 राज्यों में
भारत में कुल एक्टिव केसों के 60% मामले सिर्फ 5 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।


आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक

देश भर में पिछले 24 घंटे में 92071 केस सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 22 हजार केस सामने आए हैं। वहीं, 9800 केस आंध्र में मिले हैं। 


आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक

देश में पिछले 24 घंटे में 1136 लोगों की मौत हुई, इनमें 36% अकेले महाराष्ट्र में
देशभर में पिछले 24 घंटे में 1136 लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब 53% महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुईं। वहीं, अकेले महाराष्ट्र में 416 यानी करीब 36% लोगों की मौत हुई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं वो 4 कांग्रेसी, जिन्होंने विदेशी गेस्ट के सामने नीलाम कर दी देश की इज्जत
AI Summit 2026: टॉपलेस होकर हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Watch Video