मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचते ही कंगना ने लिखा, इस बार बच गई, फिर कहा, सोनिया सेना से मुंबई असुरक्षित

शिवसेना से विवाद के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। यहां से हिमाचल प्रदेश के मनाली जाएंगी। मुंबई छोड़ने के दौरान कंगना ने ट्वीट किया, भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले किए गए। 4 दिन के लिए कंगना मुंबई आई थीं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2020 6:49 AM IST / Updated: Sep 14 2020, 12:59 PM IST

मुंबई/नई दिल्ली. शिवसेना से विवाद के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। यहां से हिमाचल प्रदेश के मनाली जाएंगी। मुंबई छोड़ने के दौरान कंगना ने ट्वीट किया, भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले किए गए। 4 दिन के लिए कंगना मुंबई आई थीं। 

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए

'सोनिया ने आजाद कश्मीर के नारे लगवाए'
कंगना ने लिखा, दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए। आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।

'इस बार मैं बच गई'
कंगना ने ट्वीट किया, चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग खुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।

'रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं'
कंगना ने लिखा, जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!

Share this article
click me!