कोरोना : भारत ने 2 दिन में कर डाले 10 लाख टेस्ट, मार्च के अंत तक हर रोज हो रही थीं सिर्फ 10000 जांचें

Published : Jul 28, 2020, 08:38 AM IST
कोरोना : भारत ने 2 दिन में कर डाले 10 लाख टेस्ट, मार्च के अंत तक हर रोज हो रही थीं सिर्फ 10000 जांचें

सार

देश में कोरोना वायरस के 14.82 लाख केस सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत नंबर 3 पर है। इसके बावजूद भारत कोरोना से जंग के लिए अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार कर रहा है। यही कारण है कि आज देश में हर रोज कोरोना के 5 लाख तक टेस्ट होने लगे हैं। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के 14.82 लाख केस सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत नंबर 3 पर है। इसके बावजूद भारत कोरोना से जंग के लिए अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार कर रहा है। यही कारण है कि आज देश में हर रोज कोरोना के 5 लाख तक टेस्ट होने लगे हैं। वहीं, शुरुआत में यह कुछ हजार तक सीमित था। मार्च के अंत तक भारत में हर रोज 10 हजार टेस्ट हो रहे थे।

2 दिन में हुए 10 लाख से ज्यादा टेस्ट
भारत में पिछले 2 दिन में 10 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। 26 जुलाई को देश में 5,15,000 सैंपल्स की टेस्टिंग हुई थी। वहीं, 27 जुलाई को  5,28,000 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए। देश में अब तक 1.73 करोड़ लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं। इनमें से 14.82 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा केस सामने आए 
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46484 केस सामने आए हैं। वहीं, 636 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक 33448 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, 9.53 लाख लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 4.94 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

भारत में स्थिति बेहतर
इसके बावजूद यहां की स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर बताई जा रही है। इसकी प्रमुख वजह है रिकवरी रेट और मृत्यु दर। भारत में जहां 64% की दर से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कोरोना से मृत्यु दर भी काफी कम है। भारत में कोरोना से मृत्यु दर 2.2% है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल