
नई दिल्ली। कोरोना महामारी में लगातार कमी हो रही है। देश के अधिकतर राज्यों में कोविड केसों में काफी कमी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 77 फीसदी मामले केवल दस राज्यों से हैं। 21 राज्यों में एक्टिव केसों की संख्या से काफी अधिक रिकवरी केस सामने आ रहे हैं।
एक्टिव केस रेट 12.1 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश भर में 3 मई को 17.13 प्रतिशत एक्टिव केस का रेट था। अब वह 12.1 प्रतिशत पर आ गया है।
रिकवरी रेट बढ़ा
लव अग्रवाल ने बताया कि देश में रिकवरी रेट पहले 81.7 प्रतिशत था। लेकिन अब यह बढ़कर 86.7 प्रतिशत पहुंच गया है। पिछले दस दिनों में नौ दिन रिकवरी रेट के मामले एक्टिव मामलों से अधिक रहे।
19 राज्यों में 50 हजार से कम केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 19 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस हैं। 9 राज्य ऐसे हैं जहां 50 हजार से एक लाख एक्टिव केस हैं। जबकि केवल 8 राज्यों में एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें:
स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्य सरकारों को निर्देशः ब्लैक फंगस को घोषित करें महामारी
कोविड में इस शख्स ने ऐसा किया काम कि दर्ज हो गया ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में नाम
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.