कोरोना के चलते बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू, 40 देशों की 60 विदेशी एयरलाइनों के विमान भरेंगे उड़ान

Published : Mar 27, 2022, 08:07 AM ISTUpdated : Mar 27, 2022, 08:15 AM IST
कोरोना के चलते बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू, 40 देशों की 60 विदेशी एयरलाइनों के विमान भरेंगे उड़ान

सार

भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International flights) का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। चीन से अभी कोई उड़ान शुरू नहीं की गई है। 40 देशों की 60 विदेशी एयरलाइनों को समर शेड्यूल 2022 के दौरान भारत से और भारत के लिए 1783 फ्लाइट संचालित करने की मंजूरी दी गई है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International flights) पर लगा प्रतिबंध हट गया है। करीब दो साल बाद रविवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दरअसल, भारत ने मार्च 2020 से COVID महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था।

आदेश में कहा गया है कि अनुसूचित विदेशी वाहकों ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। समर शेड्यूल 2022 इस साल 27 मार्च 2022 से 29 अक्टूबर तक प्रभावी है। मॉरीशस, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की, अमेरिका, इराक और अन्य 40 देशों की कुल 60 विदेशी एयरलाइनों को समर शेड्यूल 2022 के दौरान भारत से और भारत के लिए 1783 फ्लाइट संचालित करने की मंजूरी दी गई है। कुछ नई एयरलाइंस (भारत सलाम एयर, एयर अरब अबू धाबी, क्वांटास और अमेरिकी एयरलाइन) भारत के लिए फ्लाइट शुरू करने वाले हैं। 

चीन से उड़ान शुरू नहीं
चीन से अब तक कोई उड़ान शुरू नहीं की गई है। रविवार से गर्मियों की अनुसूची के तहत भारत से और भारत के लिए 3,249 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी। उड़ानों की संख्या बढ़ने से किराए में गिरावट आने की उम्मीद है। इससे पहले बबल सिस्टम के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो रहा था। शनिवार को इसे समाप्त कर दिया गया। हालांकि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके चलते किराया कोरोना काल से पहले की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भारत बंद, बैंक हड़ताल से 28 व 29 मार्च को आम जनजीवन हो जाएगा ठप, केंद्र के खिलाफ मजदूर संगठनों का हल्ला बोल

505 साप्ताहिक उड़ानों के साथ इंडिगो का सभी एयरलाइनों के बीच स्टैंड अलोन आधार पर उच्चतम अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान होगा। इसके बाद एयर इंडिया 361, एआई एक्सप्रेस 340 और अमीरात 170 का स्थान होगा। टाटा समूह की तीन एयरलाइंस  (एआई, एआई एक्सप्रेस और विस्तारा) की 757 साप्ताहिक उड़ानें होंगी। टाटा समूह केवल एक भारतीय वाहक है, जिसके विमान उत्तरी अमेरिका, यूरोप, सुदूर पूर्व और ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे। इंडिगो की इस्तांबुल के लिए उड़ान 1 मई से फिर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने के लिए बढ़ाया, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप