Covid 19 Update : कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली AIIMS तैयार, रूटीन मरीजों की भर्ती और गैर जरूरी सर्जरी बंद

AIIMS Opd Closed Due to Covid : देश में बढ़ते हुए मामलों की रफ्तार रोजाना एक लाख तक पहुंच रही है। दिल्ली में ही 30 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। 24 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी तक पहुंच गया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2022 10:35 AM IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Covid 19) के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत AIIMS में रूटीन मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। अखिल भारतीय चिकत्सा आर्युविज्ञान संस्थान में गैर जरूरी सर्जरी भी बंद कर दी गई हैं। इस संबंध में एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर डीके शर्मा की ओर से शुक्रवार को एक पत्र जारी किया गया है। 

अगले एक महीने तक बंद रहेंगी सेवाएं
पत्र में कहा गया है कि सभी स्पेशियलिटी क्लीनिक फिलहाल बंद कर दिए जाएंगे और स्पेशियलिटी क्लीनिकों में भर्ती मरीजों के फॉलोअप के लिए अप्वाइंमेंट रजिस्ट्रेशन जारी किए जाएंगे। नए और पहले से भर्ती मरीजों के फॉलोअप के लिए एम्स अस्पताल और उसके सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं काम करती संस्थान ने सभी नियमित भर्ती और सभी नियमित प्रक्रियाएं, गैर जरूरी सर्जरी अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दी हैं। संभवत: यह अगले एक महीने बाद शुरू हो सकेगी।

पीक पर पहुंच रही तीसरी लहर 
देश में बढ़ते हुए मामलों की रफ्तार रोजाना एक लाख तक पहुंच रही है। दिल्ली में ही 30 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। 24 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी तक पहुंच गया है। 

Latest Videos

पिछली लहर में भी बंद रही थी ओपीडी 
कोरोना की दूसरी लहर में भी करीब दो महीने तक एम्स की ओपीडी बंद रही थी। अप्रैल में बंद होने के बाद जून में यह सेवाएं चालू की गई थीं, लेकिन तब भी मरीजों को ऑनलाइन या टेलीफोनिक अपॉइंटमेंट ही दिए जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें
वैक्सीनेशन 150 Cr के पार: PM मोदी बोले-दुनिया के अधिकतर देशों के लिए यह आश्चर्य से कम नहीं
CNCI हॉस्पिटल के दूसरे परिसर के उद्घाटन पर बोले मोदी- आयुष्मान भारत योजना आज एक ग्लोबल बेंचमार्क बन रही

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts