महाराष्ट्र के बाद अब Rajasthan में फूटा ओमीक्रोन बम, एक ही परिवार के 9 लोग में मिला नया वायरस

संक्रमित मिले परिवार के 4 सदस्य 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दुबई और मुंबई होते हुए जयपुर पहुंचे थे। यहां इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2021 2:56 PM IST

नई दिल्ली। देश में ज्यों ज्यों टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ रही ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मरीजों की संख्या में भी उतनी ही तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को पांच से संख्या बढ़कर 18 पर आ चुकी है। सबसे अधिक केस राजस्थाना और महाराष्ट्र में मिले हैं। राजस्थान में एक ही परिवार के नौ लोगों में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। रविवार को महाराष्ट्र में भी एक साथ सात ओमीक्रोन पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में भी मिला केस देश का पांचवां ओमीक्रोन पॉजिटिव था। कोविड-19 (Covid-19) वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन के 18 मामले अबतक इंडिया में मिल चुके हैं। 

राजस्थान में एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित

राजस्थान में नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित नौ केस मिले हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। संक्रमित मिले परिवार के 4 सदस्य 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दुबई और मुंबई होते हुए जयपुर पहुंचे थे। यहां इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह परिवार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती है। इनमें माता-पिता के साथ दो बच्चे शामिल है।

महाराष्ट्र में एक साथ मिले सात केस

महाराष्ट्र जनस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आठ ओमीक्रोन पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। सात लोगों की पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट रविवार को आई है। पिंपरी चिंचवाड़ जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, पिंपरी चिंचवाड़ में ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले 7 लोगों में से 4 अभी विदेश से लौटे थे। इन सभी का टेस्ट कराया गया था, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इनके संपर्क में आने वाले 3 अन्य का भी टेस्ट कराया गया था। ये तीनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। इस रिपोर्ट में इन सभी को ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित बताया गया है।

दिल्ली में भी मिला था एक केस

दिल्ली में तंजानिया (Tanzania) से लौटे इस नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 37 वर्षीय इस युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज लोकनायक जयप्रकाश नाराणय अस्पताल में भर्ती हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई है। इनमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज मिला है। उन्होंने कहा कि हम यह कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है।

पहला केस कर्नाटक में मिला था

देश में ओमीक्रोन वैरिएंट का पहला मामला कर्नाटक (Karnataka) में सामने आया था। 67 वर्षीय यह व्यक्ति साउथ अफ्रीका से आया था और बेंगलुरू के एक होटल में आईसोलेट किया गया था। इस व्यक्ति की एक रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी निगेटिव मिली थी, जिसके बाद वह दुबई चला गया था। दूसरा मामला भी कर्नाटक में ही मिला था, जबकि तीसरा केस गुजरात में मिला था। गुजरात (Gujarat) के जामनगर (Jaamnagar) में एक मरीज में नए वेरिएंट की पुष्टि हुई थी।

चौथा केस महाराष्ट्र में मिला था 

शनिवार को साउथ अफ्रीका (South Africa) से महाराष्ट्र (Maharashtra) आए एक शख्स के कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health department) के मुताबिक, मुंबई (Mumbai) के पास कल्याण डोंबिवली (Kalyan Dombivali) का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटे थे। उनकी उम्र 33 साल है। वह साउथ अफ्रीका से दुबई, फिर दिल्ली और वहां से 24 नवंबर को मुंबई आए थे। विभागीय जानकारी के अनुसार नए वेरिएंट से संक्रमित शख्स ने कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccination) नहीं लगवाई है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 12 हाई रिस्क और 23 लो-रिस्क कॉन्टैक्ट ट्रेस किए गए हैं। हालांकि, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में संक्रमित व्यक्ति के साथ सफर करने वाले 25 को-पैसेंजर्स का टेस्ट भी निगेटिव आया है।

Read this also:

Covid 19: तीसरी लहर से निपटने के लिए AIIMS तैयार, 300 बेड वाले अस्पताल का कल लोकार्पण, लेवल टू थ्री के 100 बेड का प्रस्ताव

Research: Covid का सबसे अधिक संक्रमण A, B ब्लडग्रुप और Rh+ लोगों पर, जानिए किस bloodgroup पर असर कम

Covid-19 के नए वायरस Omicron की खौफ में दुनिया, Airlines कंपनियों ने double किया इंटरनेशनल fare

Share this article
click me!