फिर से लौटा कोरोना का कहर, महाराष्ट्र के इन जिलों लगा संपूर्ण लॉकडाउन, देखें कहीं आपके शहर का नाम तो नहीं

देशभर में जहां कोरोना वायरस की महामारी फिर से लौट रही है। वहीं, देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2021 4:33 AM IST / Updated: Mar 13 2021, 01:29 PM IST

मुंबई. देशभर में जहां कोरोना वायरस की महामारी फिर से लौट रही है। वहीं, देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। ये प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ये सख्त कदम उठाया गया है। बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले में अब भी एक्टिव हैं। 

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। औरंगबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। 

किन जिलों में लगाया गया है लॉकडाउन 

गौरतलब है कि औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

 

राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामले 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 15 हजार 817 नए मामले मिले, जो इस साल एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र में एक दिन में 15 हजार मरीज मिले थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी थी।

जानें किस जिले में कैसे रहेगा लॉककडाउन 

औरंगाबाद- यहां वीकेंड शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बाकी के दिनों में रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। APMC को पूरे सातों दिनों के लिए बंद किया गया है।

पुणे- यहां पर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, होटल और बार्स को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। गार्ड्न्स को शाम तक बंद कर देने के आदेश दिए गए हैं। 

मुंबई- मुंबई शहर में किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं है। यहां आदेश दिए गए हैं कि एक बिल्डिंग में 5 से ज्यादा केस आने पर उसे पूरा सील कर दिया जाएगा।

नासिक- नासिक में रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। शादी और किसी भी प्रकार के इवेंट्स में 25-30 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही 15 मार्च तक हॉल्स में शादी समारोह के लिए इजाजत नहीं है। होटल्स को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक के लिए ही महज 50 प्रतिशत लोगों के साथ ही खोला जाएगा। स्कूल अभी बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल शनिवार और रविवार बंद रहेंगे।

जलगांव- यहां पर 15 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है।

नागपुर- यहां पर 15-21 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जरूरत वाली चीजें और इंडस्ट्री पर कोई रोक टोक नहीं है। सरकारी दफ्तरों को 25 प्रतिशत लोगों के साथ खोला जाएगा। 

अकोला- यहां पर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार को सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन जरूरी सर्विसेज चालू रहेंगी।

ओसमानाबाद- यहां रात 9 बजे से सुबह 5 बजे का लॉकडाउन लगाया गया है। साप्ताहिक बाजारों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। धार्मिक गतिविधियों के लिए 5 लोगों तक की इजाजत दी गई है। इसके अलावा जिम और प्लग्राउंड में 50 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। 

Share this article
click me!