राहुल गांधी बोले- भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए सरकार बना रही कोरोना का बहाना

Published : Dec 22, 2022, 04:23 PM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 04:26 PM IST
राहुल गांधी बोले- भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए सरकार बना रही कोरोना का बहाना

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से डर गई है और इसे रोकने के लिए कोरोना का बहाना बना रही है। उनकी यात्रा जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कोरोना का बहाना कर उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को रोकने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा, "इन्होंने नया आइडिया निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी कि कोविड आ रहा है। यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बनाने बन रहे हैं। मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है। सब बहाने हैं। हिन्दुस्तान की शक्ति और सच्चाई से ये लोग डर गए हैं।"

उन्होंने कहा, "ये सब बस यात्रा रोकने के बहाने हैं। सब कुछ बहाना है। ये लोग (भाजपा) डरे हुए हैं और यह सच है। वे हमें रोकना चाहते हैं। हर कोई भारत की ताकत से डरा हुआ है। हम सौ दिन से अधिक समय से पैदल चल रहे हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी हमारे साथ हैं। यात्रा जम्मू-कश्मीर तक जाएगी।”

स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा था पत्र
गौरतलब है कि बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए।  मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाए। यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो राष्ट्रहित में यात्रा स्थगित कर देना चाहिए। केवल टीका लगवा चुके लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- कोरोना से चीन में रोज हो रही 5,000 लोगों की मौत, दवा के लिए फैक्ट्री के बाहर लगी लाइन, हो रही ब्लैक मार्केटिंग

भाजपा ने स्थगित की जन आक्रोश यात्रा 
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राजस्थान भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र द्वारा जारी कोविड -19 सलाह के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले भाजपा ने 1 दिसंबर को जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी।

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना नहीं ढा सकता चीन जैसा कहर, टीकाकरण और हर्ड इम्यूनिटी समेत ये हैं तीन मुख्य वजह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते