केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले-नहीं हुई CoWIN के डेटाबेस में सेंधमारी

Published : Jun 15, 2023, 03:41 PM IST
rajeev chandrasekhar

सार

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि CoWIN ऐप या डेटा लीक नहीं हुआ है। यह पहले चुराया हुआ डेटा लगता है।

नई दिल्ली। CoWIN पोर्टल के डेटा लीक के दावे पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि CoWIN ऐप या डेटा लीक नहीं हुआ है। CoWIN पोर्टल पर टीकाकरण किए गए लोगों के व्यक्तिगत जानकारी, उनके मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पासपोर्ट नंबर, वोटर आईडी और परिवार के सदस्यों के विवरण हैं। कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि CoWIN के डेटा लीक हो गए हैं। ये इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

पहले चुराया हुआ लगता है टेलीग्राम बॉट द्वारा दिया गया डेटा

राजीव चंद्रशेखर ट्वीट कर बताया कि एक टेलीग्राम बॉट द्वारा CoWIN ऐप की डिटेल्स जारी किए जाने का दावा किया जा रहा है। असल में यह पहले चुराया हुआ डेटा लगता है। CoWIN ऐप या डेटाबेस में सेंध नहीं लगाई गई है।

 

 

व्यक्तिगत जानकारी स्टोर नहीं करता CoWIN

डेटा लीक होने की बात फैलने पर सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि CoWIN, कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण पोर्टल, किसी व्यक्ति का कोई व्यक्तिगत विवरण जमा नहीं करता है। पोर्टल केवल उस तारीख को स्टोर करता है जब व्यक्ति को टीके की खुराक दी गई हो। स्वास्थ्य मंत्रालय मामले की जांच कर रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि लीक हुए डेटा को कोविन या किसी अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से प्राप्त किया गया या नहीं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Data Leak: 3.5 अरब रिकॉर्ड ऑनलाइन लीक, पासवर्ड और निजी दस्तावेज शामिल, क्या आपका डेटा सुरक्षित है?