राहतभरी खबर: 50 दिन बाद मिले सबसे कम 1.53 लाख केस, मौतें भी मई में सबसे कम 3129 हुईं

Published : May 31, 2021, 09:48 AM ISTUpdated : May 31, 2021, 11:03 AM IST
राहतभरी खबर: 50 दिन बाद मिले सबसे कम 1.53 लाख केस, मौतें भी मई में सबसे कम 3129 हुईं

सार

पिछले 24 घंटे में देश में सिर्फ 1.53 लाख नए केस मिले हैं। यह 50 दिन बाद सबसे कम आंकड़ा है। जबकि मई में सबसे कम 3129 मौतें हुई हैं, जो 34 दिनों में सबसे कम है। इसे एक अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि देश से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर निकल चुकी है। रिकवरी भी लगातार बेहतर होती जा रही है। बीते दिन में 2.37 लाख लोग ठीक हुए। लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में संक्रमण की रफ्तार पर अभी भी अंकुश नहीं लग पाया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक केस मिल रहे हैं। बाकी राज्यों में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ही ऐसा राज्य है, जहां संक्रमण की स्थिति अभी चिंताजनक है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। बीते दिन 1.53 लाख नए केस आए हैं। यह बीते 50 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। राहत की बात यह है कि रिकवरी अच्छी जा रही है। पिछले 24 घंटे में  2.37 लाख लोग रिकवरी हुए, जबकि मई में सबसे कम 3129 मौतें हुई हैं। इससे पहले 27 अप्रैल को 3129 लोगों की मौत हुई थी। मई में औसतन 3500 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इसे एक अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि देश से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर निकल चुकी है। देश में अब तक 2.80 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.56 करोड़ लोग ठीक हो गए। इस समय देश में 20.22 लाख एक्टिव केस हैं। देश में अब तक 3.29 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 

दक्षिण भारत में संक्रमण पर काबू करना जरूरी
दक्षिण भारत के राज्यों में संक्रमण की रफ्तार पर अभी भी अंकुश नहीं लग पाया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक केस मिल रहे हैं। बाकी राज्यों में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ही ऐसा राज्य है, जहां संक्रमण की स्थिति अभी चिंताजनक है। हालांकि रिकवरी यहां भी ठीक है। जैसे-तमिलनाडु में 28000 से अधिक नए केस मिले, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। केरल में 19 हजार से अधिक नए केस मिले, तो 29000 से अधिक लोग ठीक हुए। अन्य राज्यों में महाराष्ट्र में 18000 से अधिक केस मिले, जबकि 22000 से अधिक ठीक हुए। कुछ समय पहले तक खतरनाक स्थिति में पहुंचे दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना में स्थिति काबू में है।

यह भी जानें
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,83,135 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 34,48,66,883 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,31,54,129 हो गया है।

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला