17000 मामलों के साथ केरल संक्रमण में टॉप पर; किसान आंदोलन में उड़ीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

देश में केरल सहित 13 राज्यों में संक्रमण के नये मामले बढ़े हैं। केरल की स्थिति सबसे खराब है। देश में पिछले 24 घंटे में 41 हजार से अधिक मामले मिले, जिनमें से अकेले 17 हजार केरल से हैं। महाराष्ट्र और केरल दो ऐसे राज्य हैं, जहां देश की कुल मौतों का 50% सामने आया।

Asianet News Hindi | Published : Jul 22, 2021 4:28 AM IST / Updated: Jul 22 2021, 10:36 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर अभी नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। देश में पिछले 24 घंटे में 41 हजार नये मामले मिले। इस दौरान सिर्फ 38 हजार रिकवर हुए। बीते दिन 510 लोगों की मौत हुई। 

केरल की स्थिति चिंताजनक
देश में इस समय केरल की हालत चिंताजनक है। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार से अधिक नये मामले मिले। यहां इसी दौरान 106 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय 1.29 लाख एक्टिव केस हैं। दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है। यहां पिछले 24 घंटे में 8 हजार से अधिक नये मामले मिले। यहां इसी दौरान 165 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय यहां 94 हजार एक्टिव केस हैं। इन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक केरल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों सहित 13 राज्यों में संक्रमण बढ़ा है। केरल में पिछले डेढ़ महीने बाद सबसे अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 3 जून को यहां 18 हजार से अधिक मामले मिले थे।

Latest Videos

भारत में सैम्पलिंग और वैक्सीनेशन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,18,439 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,09,11,712 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,78,51,151 हुआ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.79 करोड़ से ज़्यादा (43,79,78,900) डोज़ उपलब्ध कराई गई है। आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसमें से वेस्टेज सहित कुल खपत 40,59,77,410 डोज़ है। 

किसान आंदोलन में कोरोना गाइडलाइन की उड़ीं धज्जियां

यह वीडियो दिल्ली में किसानों के आंदोलन के दौरान का है। यहां कोरोना गाइड लाइन की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दी गईं

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम