
नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक केस मिले। यह आंकड़ा पूरी दुनिया का 46% है। एक दिन में पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए केस मिले। भारत में पिछले 4 दिन से लगातार 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 828 मौतें हुईं। पिछले 24 घंटे में 3,524 मौतें हुईं। अब तक 2,11,838 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि एक दिन में सबसे अधिक 2.99 लाख लोग रिकवर भी हुए। भारत में अब तक 1,91,57,197 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से 1,56,73,250 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में एक्टिव केस 32,63,819 हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,45,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
जानिए कोरोना संक्रमण का ताजा घटनाक्रम...
महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस और मौतें
संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र की स्थिति अभी भी काबू में नहीं हैं। यहां एक दिन में 62,919 नए केस मिले, जबकि 828 की मौत हुई। मौतों के मामले में दूसरा नंबर दिल्ली का है। यहां एक दिन में 375 मौतें हुईं। तीसरा नंबर उत्तर प्रदेश का है। यहां 372 मौतें हुईं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस की 77% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु में हुईं।
दुनिया में सबसे ज्यादा संकट में इस समय भारत
पूरी दुनिया में इस समय 151M केस आ चुक हैं। इसमें से 87.9M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 3.17M की मौत हो चुकी है। पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक 33,103,974 केस आ चुके हैं, जबकि की 590,055 मौत हो चुकी है। मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,665,962 केस आ चुके हैं, जबकि 404,287 की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,344,755 केस आ चुके हैं, जबकि 216,907 की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर पर 4,416,623 यूके है। यहां अब तक केस आ चुक है, जबकि 127,517 की मौत हो चुकी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.