भारत में संक्रमण ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 3.15 लाख केस, अमेरिका के बाद सबसे अधिक मामले

Published : Apr 22, 2021, 08:20 AM ISTUpdated : Apr 22, 2021, 01:18 PM IST
भारत में संक्रमण ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 3.15 लाख केस, अमेरिका के बाद सबसे अधिक मामले

सार

भारत में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में अब तक के रिकॉर्ड 3.15 लाख केस मिले हैं। यही नहीं, 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में मिले केसों के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में जनवरी में तीन लाख के ऊपर केस आए थे। भारत में इस समय 22 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं।  

नई दिल्ली. भारत में कड़ी पाबंदियों के बावजूद अब तक संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक नहीं लग पाया है। पिछले 24 घंटे में भारत में अब तक के रिकॉर्ड 3.15 लाख केस मिले हैं। यही नहीं, 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में मिले केसों के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में 8 जनवरी को 3,07,581 केस सामने आए थे। भारत में इस समय 22 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 1,59,24,806 लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में 21 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 सैंपल कल टेस्ट किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस से होने वाली 81.08% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में हुई हैं।

इन राज्यों के हालात खराब

राज्य केस
महाराष्ट्र67,468
उत्तर प्रदेश33,106
दिल्ली 24,638
कर्नाटक23,558
केरल 22,414
राजस्थान 14,622
छत्तीसगढ़14,519
गुजरात 12,553
मध्य प्रदेश 13,107
बिहार 12,222
तमिलनाडु11,681
पश्चिम बंगाल 10,784
आंध प्रदेश9,716
हरियाणा9,623
तेलंगाना6,542

 (पिछले 24 घंटे में मिले केस)

यह भी जानें
दुनिया में अब तक 15.6M केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 13.3M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 183K की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 15,924,806 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 184,672 की मौत हो चुकी है।


दुनिया के टॉप 11 देशों में केस और अब तक मौतें

अमेरिका   32,602,051    583,330
भारत   15,924,806 184,672
ब्राजील    14,122,795 381,687
फ्रांस 5,374,288  101,881
रूस4,727,125106,706
तुर्की4,446,59136,975
यूके4,395,703127,327
इटली3,904,899117,997 
स्पेन 3,446,07277,364
जर्मनी3,208,67281,382
अर्जेंटीना   2,769,552  60,083

मई के मध्य तक पीक पर रहेगी कोरोना की सेकंड लहर
मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार(CEA) केवी सुब्रमण्यम ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना की दूसरी लहर मई के मध्य तक अपने पीक पर बनी रह सकती है। केवी सुब्रमण्यम ने महामारी के संबंध में प्रकाशित तमाम रिसर्च का हवाला देकर कहा कि वे आईआईटी कानपुर और तमाम मैथमेटिकल मॉडल्स के आधार पर वे यह बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रिसर्च से पता चलता है कि कोरोना का मई के मध्य तक पीक लेवल रहेगा। सुब्रमण्यम मंगलवार को ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक वर्चुअल ईवेंट में बोल रहे थे।

ये भी पढ़ें...

बिना ऑक्सीजन टूट जाती सांस, स्ट्रेचर पर मरीज...परिजनों के हाथ में 'जिंदगी', हिला देगा ये वीडियो

कूकर से सीटी निकाल बनाएं भाप लेने का सबसे बढ़िया तरीका, कोरोना में बड़े काम का है ये Video

'बहू को अपनी आंखों के सामने तड़पते देखा', परिजनों ने खोली पोल

क्या भारत ने 700% ऑक्सीजन का निर्यात किया, PIB ने बताया इस वायरल मैसेज का सच?

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास