
नई दिल्ली. भारत में कड़ी पाबंदियों के बावजूद अब तक संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक नहीं लग पाया है। पिछले 24 घंटे में भारत में अब तक के रिकॉर्ड 3.15 लाख केस मिले हैं। यही नहीं, 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में मिले केसों के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में 8 जनवरी को 3,07,581 केस सामने आए थे। भारत में इस समय 22 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 1,59,24,806 लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में 21 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 सैंपल कल टेस्ट किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस से होने वाली 81.08% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में हुई हैं।
इन राज्यों के हालात खराब
| राज्य | केस |
| महाराष्ट्र | 67,468 |
| उत्तर प्रदेश | 33,106 |
| दिल्ली | 24,638 |
| कर्नाटक | 23,558 |
| केरल | 22,414 |
| राजस्थान | 14,622 |
| छत्तीसगढ़ | 14,519 |
| गुजरात | 12,553 |
| मध्य प्रदेश | 13,107 |
| बिहार | 12,222 |
| तमिलनाडु | 11,681 |
| पश्चिम बंगाल | 10,784 |
| आंध प्रदेश | 9,716 |
| हरियाणा | 9,623 |
| तेलंगाना | 6,542 |
(पिछले 24 घंटे में मिले केस)
यह भी जानें
दुनिया में अब तक 15.6M केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 13.3M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 183K की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 15,924,806 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 184,672 की मौत हो चुकी है।
दुनिया के टॉप 11 देशों में केस और अब तक मौतें
| अमेरिका | 32,602,051 | 583,330 |
| भारत | 15,924,806 | 184,672 |
| ब्राजील | 14,122,795 | 381,687 |
| फ्रांस | 5,374,288 | 101,881 |
| रूस | 4,727,125 | 106,706 |
| तुर्की | 4,446,591 | 36,975 |
| यूके | 4,395,703 | 127,327 |
| इटली | 3,904,899 | 117,997 |
| स्पेन | 3,446,072 | 77,364 |
| जर्मनी | 3,208,672 | 81,382 |
| अर्जेंटीना | 2,769,552 | 60,083 |
मई के मध्य तक पीक पर रहेगी कोरोना की सेकंड लहर
मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार(CEA) केवी सुब्रमण्यम ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना की दूसरी लहर मई के मध्य तक अपने पीक पर बनी रह सकती है। केवी सुब्रमण्यम ने महामारी के संबंध में प्रकाशित तमाम रिसर्च का हवाला देकर कहा कि वे आईआईटी कानपुर और तमाम मैथमेटिकल मॉडल्स के आधार पर वे यह बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रिसर्च से पता चलता है कि कोरोना का मई के मध्य तक पीक लेवल रहेगा। सुब्रमण्यम मंगलवार को ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक वर्चुअल ईवेंट में बोल रहे थे।
ये भी पढ़ें...
बिना ऑक्सीजन टूट जाती सांस, स्ट्रेचर पर मरीज...परिजनों के हाथ में 'जिंदगी', हिला देगा ये वीडियो
कूकर से सीटी निकाल बनाएं भाप लेने का सबसे बढ़िया तरीका, कोरोना में बड़े काम का है ये Video
'बहू को अपनी आंखों के सामने तड़पते देखा', परिजनों ने खोली पोल
क्या भारत ने 700% ऑक्सीजन का निर्यात किया, PIB ने बताया इस वायरल मैसेज का सच?