
नई दिल्ली. अप्रैल महीने में एक बार फिर सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। 27 अप्रैल को कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 3,62,757 नए केस मिले हैं। यही नहीं, अब तक कि सबसे अधिक मौतें 3,2,85 हुईं। हालांकि रिकवर होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 2,62,039 लोग रिकवर हुए। संक्रमण की रफ्तार को रोकने विभिन्न राज्य लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियों पर जोर दे रहे हैं। कई राज्यों में धारा 144 लगाकर गई है। कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,27,03,789 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,23,912 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हुआ।
जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आज कैबिनेट ने महाराष्ट्र के18-44 वर्ष के सभी नागरिकों को मुफ्त COVID19 वैक्सीन देने का निर्णय लिया है।
BJYM की डॉक्टर हेल्पलाइन का उद्घाटन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने BJYM डॉक्टर हेल्पलाइन नंबर-08068173286 का उद्घाटन किया। यह हेल्पलाइन नागरिकों को डॉक्टरों से जोड़ेगी, जो उन्हें कोरोना के बारे में बताएंगे। इस पर देश के किसी भी कोने के नागरिक फोन करके डॉक्टरों से मेडिकल सलाह ले सकते हैं। यह हेल्पलाइन कई भाषाओं में है। पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टर फोन करेंगे। इस पर 350 से अधिक डॉक्टर हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि डॉक्टरों से अपील है कि वे इस हेल्पलाइन पर नामांकन कराकर कुछ घंटे प्रतिदिन दें ताकि होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों की मदद की जा सके। बता दें कि इसके अलावा भाजयुमो ने मुंबई (020 6732 6460), दिल्ली (011 6119 5322), महाराष्ट्र (020 6732 6090), मध्य प्रदेश (0731 4821 330) और पुदुचेरी (044 6171 3330) के लिए अलग से समर्पित हेल्पलाइन लॉन्च की हैं। बिहार, केरल, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मणिपुर ने भी हेल्पलाइन्स लॉन्च की हैं। राजस्थान पहले ही हेल्पलाइन नंबर 08929208080 जारी कर चुका है।
मध्य प्रदेश: होशंगाबाद में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।
गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा-राज्य में 29 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। कैसिनो, होटल और पब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं के लिए सीमाएं खुली रहेंगी।
पुडुचेरी: यहां 3 मई तक किसी भी तरह के समारोह या भीड़ पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है।
राजस्थान वैक्सीनेशन के तैयार: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा-हम 1 दिन में 7 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की स्थिति में है, इस गति से वैक्सीन लगाएंगे तो 1-1.5 महीने में 18-45 साल के लोगों को वैक्सीनेट कर पाएंगे। इस श्रेणी में सवा तीन करोड़ लोग हैं, राज्य को 7 करोड़ डोज की जरूरत है(दूसरी डोज और 10% वेस्टेज मिलाकर)। हमारे अधिकारियों ने सीरम इंस्टीट्यूट से बात की, हमने 3 करोड़ 75 लाख डोज बुक की तो उन्होंने कहा कि हमें भारत सरकार से पहले से जो ऑर्डर मिले हैं 15 मई तक तो हम उनकी आपूर्ति ही नहीं कर पाएंगे तो आपको कहां से देंगे।
यूपी में हास्पिटल पर केस: कानपुर कलेक्टर आलोक तिवारी ने बताया-फैमिली हॉस्पिटल में मरीजों से ज्यादा पैसे चार्ज करने के मामले में एक टीम ने जांच की थी। संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते मामला दर्ज़ किया गया है।
हरिद्वार में 5 मई तक कर्फ्यू: 28 मई ये 5 मई तक हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर में कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
गाजियाबाद में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले पकड़े: सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया-गाजियाबाद में रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी। 3 अभियुक्तों को लगभग 70 रेमडेसिविर शीशियों के साथ पकड़ा गया है। 36 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
उत्तराखंड को मिले रेमडेसिविर: अहमदाबाद से 7,500 रेमेडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं। पिछले 72 घंटों में उत्तराखंड को 11,000 रेमेडेसिविर इंजेक्शन मिले हैं।
श्रीनगर में धारा 144: श्रीनगर जिले की नगरपालिका सीमा के भीतर धारा 144 लगाई गई है। पांच या अधिक लोगों द्वारा सभा को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
#COVID19 pic.twitter.com/cDylj5eog6
#COVID19 pic.twitter.com/HWe159c3zg
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.