मप्र में COVID की स्पीड पर ब्रेक, पर दूसरी जगह आउट ऑफ कंट्रोल, एक दिन में रिकॉर्ड 2.94 लाख केस, 2,020 मौतें

अप्रैल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बड़ी तेजी से बढ़ी है। इस दौरान अब तक 2 हफ्ते ऐसे आए, जब संक्रमण की स्पीड कम हुई थी। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 2.94 लाख केस मिले हैं। इनमें से 2,020 लोगों की मौत हो गई। जिन राज्यों में लॉकडाउन और अन्य दूसरी पाबंदियां लगाई गई हैं। वहां संक्रमण फैलने की स्पीड कम हुई है, लेकिन दूसरे राज्यों में अब यह तेजी से बढ़ रहा है। देश में इस समय 21,50,119 एक्टिव केस हैं। 12 अप्रैल को पिछले मुकाबले करीब 9000 केस कम हुए थे। वहीं, 18 अप्रैल के मुकाबले 19 अप्रैल को भी केस कम आए थे।

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2021 3:06 AM IST / Updated: Apr 21 2021, 10:34 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड ने फिर से रिकार्ड तोड़ दिया है। भारत में अब तक के रिकॉर्ड 2,94,115 नए केस सामने आए हैं। अब तक 1,56,09,004 केस सामने आ चुके हैं। इस समय देश में 21,50,119 एक्टिव केस हैं। एक दिन में 1,66,520 लोग रिकवर हुए। अब तक 1,32,69,863 लोग रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,020 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1,82,570 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 अप्रैल को पिछले मुकाबले करीब 9000 केस कम हुए थे। वहीं, 18 अप्रैल के मुकाबले 19 अप्रैल को भी केस कम आए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में मंगलवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,10,53,392 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,39,357 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

अप्रैल में हर हफ्ते कम होकर बढ़े केस

तारीख       केस
5 अप्रैल     96563
6 अप्रैल  115312
7 अप्रैल       126276
8 अप्रैल       131878
9 अप्रैल       144945
10 अप्रैल     152565
11 अप्रैल      169914
12 अप्रैल       160838
13 अप्रैल       185297
14 अप्रैल      199584
15 अप्रैल 2,00,739
16 अप्रैल       2,34,692
17 अप्रैल      2,61,394
18 अप्रैल    2,73,802
19 अप्रैल      2,57,003 

(20 अप्रैल का अब तक के सबसे रिकॉर्ड  2,94,115 केस सामने आए हैं)

अमेरिका के बाद भारत का नंबर
दुनिया में इस समय सबसे अधिक संक्रमित देश अमेरिका है। यहां अब तक 32,536,470 केस आ चुके हैं। इसमें से 582,456 की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे अधिक है। इसके बाद नंबर आता है भारत का। भारत अब तक 15,609,004 केस आ चुके हैं। यहां अब तक 182,570 लोगों की मौत हुई है। मौतों के मामलों में भारत चौथे नंबर पर आता है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,050,885 केस मिले। इनमें से 378,530 की मौत हुई। तीसरे नंबर आता है नॉर्थ अमेरिका का मैक्सिको। यहां अब तक 2,311,172 केस मिले। इसमें से 213,048 की मौत हुई।

टॉप 10 संक्रमित राज्य(कुल केस)

राज्य     19 अप्रैल    20 अप्रैल
महाराष्ट्र      58,92462,097
उत्तर प्रदेश28,211 29,574
दिल्ली23,68628,395
कर्नाटक15,78521,794
केरल13,644    19,577
छत्तीसगढ़      13,83415,625
मध्यप्रदेश        12,89712,727
राजस्थान        11,96712,201
गुजरात         11,403 12,206
तमिलनाडु      10,941 10,986

मध्य प्रदेश में स्पीड काबू में, महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर
संक्रमण की स्पीड के मामले में महाराष्ट्र अभी भी टॉप-10 में पहले नंबर पर है। उत्तरप्रदेश दूसरे नंबर पर है। लेकिन यहां स्पीड घटी नहीं, तो तेजी से बढ़ी भी नहीं हैं। दिल्ली में संक्रमण अभी भी बेकाबू है। यहां नए केस तेज से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक, केरल और छत्तीसगढ़ में भी केस तेजी से बढ़े हैं। तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में स्पीड पर कुछ हद तक ब्रेक लगे हैं।

चुनाव वाले राज्यों का हाल

राज्य      19 अप्रैल20 अप्रैल
केरल       13,644   19,577
तमिलनाडु           10,94110,986
प. बंगाल   8,426 9,819
असम       1,3671,651
पुडुचेरी   565638

(सोर्स-covid19india.org)

ऐसा है चुनावी प्रदेशों का हाल

जिन पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए, वहां अब केस बढ़ते जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अभी भी तीन चरणों में चुनाव होना बाकी हैं। इस मामले में केरल में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ दो दिन में यहां 7000 केस बढ़ गए।

 

Share this article
click me!