कोेरोना की दूसरी लहर में 624 डॉक्टरों की मौत, 10 राज्यों से मिले 82% केस, मौतें 3000 के नीचे आईं

Published : Jun 03, 2021, 09:52 AM ISTUpdated : Jun 03, 2021, 02:13 PM IST
कोेरोना की दूसरी लहर में 624 डॉक्टरों की मौत, 10 राज्यों से मिले 82% केस, मौतें 3000 के नीचे आईं

सार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। अप्रैल से मई तक जिस गति से केस बढ़े थे, उस पर विराम लग गया है। हालांकि 2 दिन पहले की तुलना में एक दिन में फिर से 800 से अधिक केस बढ़ गए। पिछले 24 घंटे में 1.33 लाख नए केस मिले हैं। इस दौरान 2897 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में रिकवर होने वालों का आंकड़ा 2.11 लाख है। 10 राज्यों में कुल केस का 82% मिला है।  

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। अप्रैल से मई तक जिस गति से केस बढ़े थे, उस पर विराम लग गया है। हालांकि 2 दिन पहले की तुलना में एक दिन में फिर से 800 से अधिक केस बढ़ गए। पिछले 24 घंटे में 1.33 लाख नए केस मिले हैं। एक दिन में रिकवर होने वालों का आंकड़ा 2.11 लाख है। 10 राज्यों में कुल केस का 82% मिला है। देश में अब तक 2.84 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 2.63 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 3.38 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 17.08 एक्टिव केस हैं।

10 राज्यों में कुल 82% केस
देश के 10 राज्यों में इस समय कुल मामलों के 82% एक्टिव केस हैं। राजस्थान-32,650, पश्चिम बंगाल-70,015, तेलंगाना-33,379, महाराष्ट्र-2,16,016, कर्नाटक-2,93,024, असम-51,061, ओडिशा-76,626, आंध्र प्रदेश-1,43,795 और तमिलनाडु में 2,88,702 एक्टिव केस हैं।  इधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर में 624 डॉक्टरों की मौत हुई है।

यह भी जानें
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,37,82,648 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 21,59,873 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,26,265 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,10,43,693 हुआ।   

अहमदाबाद में 9 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में 9 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मौजूद रहें। इस मौके पर अमित शाह ने कहा-पूरी दुनिया और देश कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, इसी संघर्ष के समय चक्रवात और कई प्रकार की समस्या भी आईं। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सफल रहा है। जब कोरोना की दूसरी लहर आई तब भी हमने इसे कम समय में नियंत्रित कर लिया।

मलेशिया में 14 तक लॉकडाउन

मलेशिया में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए तीसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया है। यह 1 से 14 जून तक रहेगा।

 pic.twitter.com/bTdmVW6Iiv

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली