देश में कोरोना: 91 हजार नए केस, 15 दिनों में 13 लाख एक्टिव केसों में कमी, रिकवरी रेट 94.93%

Published : Jun 11, 2021, 09:50 AM ISTUpdated : Jun 11, 2021, 09:52 AM IST
देश में कोरोना: 91 हजार नए केस, 15 दिनों में 13 लाख एक्टिव केसों में कमी, रिकवरी रेट 94.93%

सार

यह राहतभरी खबर है कि जून के महीने में लगातार चौथे दिन देश में 1 लाख के नीचे नए केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में 91 हजार केस मिले हैं। हालांकि मौतों की संख्या फिर से 3412 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है। देश में अब तक 3.63 लाख मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में  सबसे अधिक 1915 लोगों की जान गई।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आया है। हालांकि यह राहतभरी बात है कि जून के महीने में लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में 91 हजार से अधिक केस मिले हैं। लेकिन मौतों पर अभी नियंत्रण नहीं हो सका है। एक दिन में फिर से 3000 से अधिक यानी 3412 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

रिकवरी रेट बेहतर, एक्टिव केस भी कम हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है। देश में अब तक 2.92 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से  2.77 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.35 लोग रिकवर हुए।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें
देश में अब तक 3.63 लाख मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 1915 लोगों की जान गई। यहां रिकवरी रेट भी कम रही। एक दिन में यहां 12 हजार से अधिक केस आए, जबकि 11 हजार के आसपास लोग ठीक हुए। तमिलनाडु में 16 हजार से अधिक केस मिले, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। केरल में 14 हजार से अधिक केस आए, जबकि 17 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। कर्नाटक में 11 हजार से अधिक केस आए, जबकि 15 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। बाकी राज्यों में 10 हजार से नीचे केस मिले।

15 दिनों में 13 लाख एक्टिव केस कम हुए
देश में इस समय 11.18 लाख एक्टिव केस हैं। इसमें सबसे अधिक कर्नाटक में 2.10 लाख केस हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1.88 लाख केस हैं। महाराष्ट्र में 1.60 लाख, जबकि केरल में 1.35 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 15 दिनों में देश में 13 लाख से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में अब तक 24 करोड़ डोज लगाए गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,42,42,384 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ।

यह भी पढ़ें
10 दिनों तक वेंटिलेटर पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई के बाद गोद में उठाया बच्चा, तो निकल पड़े 'जीत' के आंसू

भारत के पास दिसंबर तक 200 करोड़ डोज कोविड-19 वैक्सीन होगाः जेपी नड्डा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास