covid 19: दुनिया में सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंचा भारत, एक दिन में 1 लाख से अधिक केस

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को देश में रिकॉर्ड 1 लाख 3,794 केस मिले। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत सारी दुनिया का अकेला देश है, जहां एक दिन में इतने केस निकले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में 52,840 लोगों की मौत भी हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Apr 5, 2021 2:45 AM IST / Updated: Apr 05 2021, 02:51 PM IST

नई दिल्ली. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोरोना महामारी को लेकर एक उच्चस्तरीय मीटिंग (High Level Meeting) कर रहे थे, तब संक्रमण का रिकॉर्ड केस की ओर बढ़ रहा था। रविवार को देश में रिकॉर्ड 1 लाख 3,794 केस मिले। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत सारी दुनिया का अकेला देश है, जहां एक दिन में इतने केस निकले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में 52,840 लोगों की मौत भी हो गई। भारत में एक्टिव केस भी 50,438 बढ़ गए हैं।

महाराष्ट्र पर बड़ा संकट
अगर विभिन्न राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र के हालत सबसे अधिक खराब हैं। रविवार को यहां 57,074 केस आए। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो महाराष्ट्र से अधिक सिर्फ फ्रांस (60,922) ही संक्रमण के मामले में सबसे आगे रहा। महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं, बाकी दिनों में धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही सोमवार से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

यह भी जानें


 

 

Share this article
click me!