covid 19: दुनिया में सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंचा भारत, एक दिन में 1 लाख से अधिक केस

Published : Apr 05, 2021, 08:15 AM ISTUpdated : Apr 05, 2021, 02:51 PM IST
covid 19: दुनिया में सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंचा भारत, एक दिन में 1 लाख से अधिक केस

सार

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को देश में रिकॉर्ड 1 लाख 3,794 केस मिले। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत सारी दुनिया का अकेला देश है, जहां एक दिन में इतने केस निकले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में 52,840 लोगों की मौत भी हो गई।

नई दिल्ली. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोरोना महामारी को लेकर एक उच्चस्तरीय मीटिंग (High Level Meeting) कर रहे थे, तब संक्रमण का रिकॉर्ड केस की ओर बढ़ रहा था। रविवार को देश में रिकॉर्ड 1 लाख 3,794 केस मिले। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत सारी दुनिया का अकेला देश है, जहां एक दिन में इतने केस निकले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में 52,840 लोगों की मौत भी हो गई। भारत में एक्टिव केस भी 50,438 बढ़ गए हैं।

महाराष्ट्र पर बड़ा संकट
अगर विभिन्न राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र के हालत सबसे अधिक खराब हैं। रविवार को यहां 57,074 केस आए। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो महाराष्ट्र से अधिक सिर्फ फ्रांस (60,922) ही संक्रमण के मामले में सबसे आगे रहा। महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं, बाकी दिनों में धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही सोमवार से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

यह भी जानें

  • भारत में  कुल केस 12.5M हो चुके हैं। इनमें 11.6M रिकवर कर चुके हैं, जबकि 165K की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनियाभर में कुल केस 131M हो चुके हैं। इनमें 74.4M रिकवर हो चुके हैं। 2.85M लोगों की मौत हो चुकी है।
  • महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, मुंबई में कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया।
  • ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए गए अभिनेता एजाज खान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। इस जांच में शामिल अधिकारियों को भी कोरोना का टेस्ट करवाना होगा।
  • दिल्ली: राजिंदर नगर के आर्य कन्या गुरुकुल में 9 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसकी वजह से स्कूल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
    महाराष्ट्र: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा-IPL को लेकर सिर्फ खेल को अनुमति दी गई है। वहां दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं रहेगी। जो IPL में हिस्सा लेने वाले लोग रहेंगे, उन्हें एक ही जगह आईसोलेट रहना पड़ेगा। रिले के जरिए लोग खेल देख पाएंगे, लेकिन किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं हो सकती। इस आधार पर अनुमति दी गई है।
  • राजस्थान: डिलीवरी सेवाओं को छोड़कर रेस्तरां को रात्रि कर्फ्यू का पालन करना होगा। शादियों में 100 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। सिनेमा घर / थिएटर / मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। COVID मामलों में बढ़ोतरी के चलते राज्य में प्रवेश करने वाले और राज्य से बाहर यात्रा करने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है। जिलाधिकारी रात्रि कर्फ्यू लगा सकते हैं, रात 8 बजे से पहले और सुबह 6 बजे के बाद कर्फ्यू के लिए सरकार की अनुमति जरूरी होगी
  • दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 4,033 नए कोविड मामले, 21 मौतें और 2,677 रिकवरी दर्ज़ की गई।
  • पंजाब: पिछले 24 घंटों में 3,019 नए #COVID मामले, 2,955 डिस्चार्ज और 51 मौतें रिपोर्ट की गई।
  • यूपी: प्रत्येक कोविड पॉजिटिव मामले को केंद्र मानते हुए 25 मीटर रेडियस के क्षेत्र को और एक से अधिक मामले के लिए 50 मीटर के रेडियस के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश।
  • मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-पहले दौर में कोरोना की जो गति थी, उससे कई गुना तेज़ गति संक्रमण की अभी है। अस्पतालों में लगातार बेड की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हम कोशिश करेंगे कि निजी अस्पताल में भी 10% बेड कोरोना के मरीजों के लिए रिर्जव किया जाए। हम लगातार टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं।


 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली